Current Affairs 09-Apr-2025
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एंटी-रेबीज एवं एंटी-स्नेक वेनम टीकों की वास्तविक समय में उपलब्धता की निगरानी के लिए ज़ूविन पोर्टल (Zoonoses-WIN : ZooWIN Portal) लॉन्च किया है।
Current Affairs 09-Apr-2025
फिलीपींस स्थित एक स्ट्रैटोवॉल्कैनो ‘माउंट कनलाओन’ में ज्वालामुखी उदगार हुआ है और वहाँ निकासी के लिए प्रोटोकॉल लागू हो गए। यह हाल के महीनों में प्रशांत अग्नि मेखला (रिंग ऑफ फायर) में दूसरा बड़ा विस्फोट है।
Important Terminology 09-Apr-2025
जाइलिटोल एक शुगर अल्कोहल है जिसका उपयोग सामान्यतः स्वीटनर के रूप में किया जाता है। इसमें शुगर और अल्कोहल के अणुओं के गुण होते हैं। यह शुगर फ्री च्युइंग गम, मधुमेह के अनुकूल खाद्य पदार्थों और ओरल-केयर उत्पादों में एक आम घटक है। यह प्राकृतिक या कृत्रिम रूप से उत्पादित हो सकता है। कृत्रिम स्वीटनर जाइलिटोल हृदय संबंधी रोगों जैसे दिल के दौरे और स्ट्रोक के जोखिम को बढ़ा सकता है।
Current Affairs 09-Apr-2025
भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) ने दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के खिलाफ कदाचार के आरोपों की जाँच के लिए एक आंतरिक समिति गठित की है। इस संदर्भ में न्यायपालिका में पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी सुनिश्चित करने के लिए इन-हाउस जाँच की प्रक्रिया को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
Current Affairs 09-Apr-2025
भारत फिनटेक स्टार्टअप फंडिंग में वर्ष 2025 की पहली तिमाही में अमेरिका और यूके के बाद तीसरे स्थान पर रहा।
Current Affairs 09-Apr-2025
हिन्दू पंचांग के अनुसार महावीर जयंती चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की तेरहवीं तिथि को मनाई जाती है।
Current Affairs 09-Apr-2025
विश्व होम्योपैथी दिवस हर वर्ष 10 अप्रैल को मनाया जाता है।
Current Affairs 09-Apr-2025
गुजरात के पोरबंदर जिले के माधवपुर गांव में 6 से 10 अप्रैल, 2025 तक माधवपुर घेड मेला का आयोजन किया जा रहा है।
Current Affairs 09-Apr-2025
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को 7 अप्रैल 2025 को पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में आयोजित एक विशेष समारोह में 'सिटी की ऑफ ऑनर' (City Key of Honour) से सम्मानित किया गया।
Current Affairs 09-Apr-2025
भारत एवं यूनाइटेड किंगडम के शोधकर्ताओं की एक टीम ने महाराष्ट्र में स्थलीय घोंघे (Land Snail) की एक प्रजाति की खोज की है।
Current Affairs 09-Apr-2025
दिल्ली उच्च न्यायलय के एक पूर्व न्यायाधीश के आवास पर नकदी विवाद के बाद सर्वोच्च न्यायलय के सभी 33 न्यायाधीशों ने अपनी संपत्ति की सार्वजनिक घोषणा का निर्णय लिया है। इससे न्यायपालिका में पारदर्शिता को बढ़ावा मिलेगा और जनता के विश्वास को पुनर्स्थापित करने में मदद मिलेगी।
Youtube Videos 09-Apr-2025
Youtube Videos 09-Apr-2025
Our support team will be happy to assist you!