चर्चा में क्यों?
हाल ही में ब्राजील के ब्रासीलिया में 11वीं ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों की बैठक आयोजित हुई।

प्रमुख बिंदु:
- बैठक में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव श्री अमनदीप गर्ग ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।
- इस बैठक में ब्रिक्स देशों के पर्यावरण मंत्रियों ने भाग लिया।
- इनमें ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, सऊदी अरब, मिस्र, संयुक्त अरब अमीरात, इथियोपिया, इंडोनेशिया, और ईरान शामिल थे।
मुख्य विषय और चर्चाएँ:
- जलवायु परिवर्तन से निपटने की प्रतिबद्धता:
- सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) को प्राप्त करने के लिए सहयोग बढ़ाने पर सहमति
- न्यायसंगत पारिस्थितिक परिवर्तन:
- ब्राज़ील की पर्यावरण मंत्री, मारिना सिल्वा, ने ब्रिक्स देशों की सांस्कृतिक विविधता और प्राकृतिक संसाधनों की प्रचुरता को ध्यान में रखते हुए,
- एक न्यायसंगत वैश्विक पारिस्थितिक परिवर्तन में उनकी क्षमता को रेखांकित किया।
- विकसित देशों से वित्तीय सहायता की आवश्यकता:
- भारत ने विकसित देशों से पर्याप्त वित्तीय सहायता की मांग की ताकि विकासशील देश अपने जलवायु लक्ष्यों को पूरा कर सकें।
- भारत ने जलवायु न्याय और संसाधनों के समान वितरण पर जोर दिया।
- ऊर्जा सुरक्षा और स्वच्छ ऊर्जा का समर्थन:
- भारत ने ऊर्जा मिश्रण में विविधता लाने और सौर, हाइड्रोजन और परमाणु ऊर्जा जैसे स्वच्छ ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता दोहराई।
- संयुक्त घोषणापत्र का प्रकाशन:
- बैठक के अंत में, एक संयुक्त घोषणापत्र जारी किया गया जिसमें जलवायु परिवर्तन, पारिस्थितिक संरक्षण, और सतत विकास के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया गया।
प्रश्न:11वीं ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों की बैठक कहां आयोजित हुई?
(a) नई दिल्ली
(b) बीजिंग
(c) मास्को
(d) ब्रासीलिया
|