चर्चा में क्यों?
तीसरी बिम्सटेक (बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी पहल) कृषि मंत्रिस्तरीय बैठक 10 अप्रैल 2025 को नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित की गई।

प्रमुख बिंदु:
- भारत ने नेपाल के साथ कृषि सहयोग हेतु एमओयू पर हस्ताक्षर किए।
- पहली बैठक - 12 जुलाई 2019, म्यांमार में आयोजित।
- दूसरी बैठक - 10 नवंबर 2022, भारत में आयोजित।
- तीसरी बैठक - 10 अप्रैल 2025, काठमांडू, नेपाल में आयोजित।
- छठे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन 4 अप्रैल 2025, बैंकॉक, थाईलैंड में आयोजित।
- कृषि मंत्रिस्तरीय बैठक का आयोजन इसके कुछ दिन बाद हुआ।
- शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सदस्य देशों के नेता शामिल हुए।
बिम्सटेक कृषि मंत्रिस्तरीय बैठक के बारे में:
- कृषि और खाद्य सुरक्षा (मत्स्य पालन व पशुधन सहित) BIMSTEC के 7 प्रमुख सहयोग क्षेत्रों में से एक है।
- कृषि मंत्रिस्तरीय बैठक इस क्षेत्र में सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था है।
- बैठक में सदस्य देशों के कृषि मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी भाग लेते हैं।
- वे सदस्य देशों के बीच कृषि सहयोग, नीति, और साझा कार्यक्रमों पर चर्चा करते हैं।
- चर्चा का फोकस मत्स्य पालन, पशुधन, और फूड सिक्योरिटी जैसे विषयों पर होता है।
भारतीय प्रतिनिधिमंडल:
- सभी 7 सदस्य देशों के कृषि मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी बैठक में शामिल हुए।
- भारत का नेतृत्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया।
- अपने भाषण में उन्होंने ‘भारत में कृषि सहयोग के लिए BIMSTEC उत्कृष्टता केंद्र’ स्थापित करने का प्रस्ताव रखा।
प्रश्न: तीसरी बिम्सटेक कृषि मंत्रिस्तरीय बैठक निम्नलिखित में से किस देश में आयोजित की गई थी?
(a) थाईलैंड
(b) म्यांमार
(c) भारत
(d) नेपाल
|
class="img-fluid"