New
GS Foundation (P+M) - Delhi: 5 May, 3:00 PM GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 11 May, 5:30 PM Call Our Course Coordinator: 9555124124 Request Call Back GS Foundation (P+M) - Delhi: 5 May, 3:00 PM GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 11 May, 5:30 PM Call Our Course Coordinator: 9555124124 Request Call Back

कृषि निर्णय समर्थन प्रणाली

केंद्रीय कृषि मंत्रालय द्वारा आयोजित ‘भारत में कृषि संक्रमण के लिए अंतरिक्ष संचालित समाधानों पर राष्ट्रीय सम्मेलन’ के दौरान एक डिजिटल प्लेटफॉर्म कृषि-डी.एस.एस. (Krishi DSS) लॉन्च किया गया। 

कृषि-डी.एस.एस. प्लेटफॉर्म के बारे में 

  • क्या है : उपग्रह-आधारित भू-स्थानिक मंच 
    • इसे विशेष रूप से भारतीय कृषि की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है।
  • विशेषता : उपग्रह चित्रों, मौसम संबंधी जानकारी, जलाशय भंडारण, भूजल स्तर एवं मृदा स्वास्थ्य संबंधी जानकारी सहित व्यापक डाटा तक निर्बाध पहुंच प्रदान करना 
    • इसमें व्यापक कृषि प्रबंधन का समर्थन करने के लिए डिज़ाइन किए गए कई उन्नत मॉड्यूल शामिल हैं।
  • क्रियान्वयन : फसल मानचित्रण एवं निगरानी के साथ विभिन्न वर्षों में फसल मानचित्रों का विश्लेषण करके फसल पैटर्न को समझने में सहायक होना  
    • यह जानकारी फसल चक्र प्रथाओं को समझने में मदद करती है और विविध फसलों की खेती को प्रोत्साहित करके टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देती है
  • लाभ : विभिन्न संकेतकों, जैसे- मृदा में नमी, जल भंडारण, आदि के द्वारा सूखे की निगरानी में भी सहायक 
    • यह सूखे की अवधि आदि के बारे में वास्तविक समय की जानकारी प्रदान करेगा। 
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR