New
IAS Foundation New Batch, Starting from 27th Aug 2024, 06:30 PM | Optional Subject History / Geography | Call: 9555124124

एंटारेस तारा

  • हाल ही में भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान ने चंद्रमा के ‘एंटारेस’ तारे के सामने से गुजरने की तस्वीर खींची।

एंटारेस

  • यह ‘स्कॉर्पियस’ तारामंडल का भाग है और इस तारामंडल सबसे चमकीला तारा है
  • इसे अल्फा स्कॉर्पियो के नाम से भी जाना जाता है
  • यह आकाश में 15वां सबसे चमकीला तारा है।
  • यह सूर्य से 10,000 गुना अधिक चमकीला है।
  • यह सबसे बड़े ज्ञात तारों में से एक है, जिसका व्यास सूर्य के व्यास से 700 गुना अधिक है
  • इसका घनत्व सूर्य के दस लाखवें हिस्से से भी कम है।
  • इसकी सतह का तापमान लगभग 6,100 डिग्री फ़ारेनहाइट (3,400 डिग्री सेल्सियस) है।
  • सूर्य की सतह का तापमान लगभग 10,000 डिग्री फ़ारेनहाइट (5,500 डिग्री सेल्सियस) है।
  • यह पृथ्वी से लगभग 600 प्रकाश वर्ष दूर है।

भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान

  • इसकी स्थापना वर्ष 1971 में खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी के क्षेत्रों में अनुसंधान करने के लिए एक स्वायत्त अनुसंधान संस्थान के रूप में की गई थी।
  • इसे भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा वित्त पोषित किया जाता है।
  • इसका मुख्यालय बैंगलोर में है
  • इसके फील्ड स्टेशन कोडाईकनाल, कवलूर, गौरीबिदानूर, हानले और होसाकोटे में हैं
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR