New
GS Foundation Batch - Admission Open | Call: 9555124124

आसियान-भारत शिखर सम्मेलन

चर्चा में क्यों?

  • हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 19वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में शामिल हुए।

प्रमुख बिंदु

  • 21वां आसियान-भारत शिखर सम्मेलन 10 अक्टूबर 2024 को लाओस के वियनतियाने में आयोजित किया गया।
    • आसियान-भारत शिखर सम्मेलन की मेजबानी आसियान के वर्तमान अध्यक्ष लाओस ने की। 
  • पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (EAS) में आसियान के 10 सदस्य देश और आठ साझेदार देश- ऑस्ट्रेलिया, चीन, भारत, जापान, दक्षिण कोरिया, न्यूजीलैंड, रूस और अमेरिका शामिल हुए।

आसियान  (Association of Southeast Asian Nations)

  • यह दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों का एक क्षेत्रीय संगठन है।
  • इसकी स्थापना 8 अगस्त 1967 को हुई थी। 
    • 8 अगस्त को आसियान दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • इस संगठन का मुख्य उद्देश्य दक्षिण पूर्व एशिया के देशों के बीच राजनीतिक, आर्थिक, सुरक्षा और सामाजिक सांस्कृतिक सहयोग को बढ़ावा देना है। 
  • इसका आदर्श वाक्य 'वन विजन, वन आइडेंटिटी, वन कम्युनिटी है। 
  • इसका सचिवालय इंडोनेशिया के राजधानी जकार्ता में है।
  • वर्तमान में, आसियान के 10 सदस्य देश हैं-
    • इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड, ब्रुनेई, वियतनाम, लाओस, म्यांमार, और कंबोडिया।

प्रश्न  - आसियान का सचिवालय कहाँ स्थित है ?

(a) हनोई

(b) सिंगापुर

(c) कुआलालंपुर

(d) जकार्ता

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR