भारतीय राष्ट्रीय कला एवं सांस्कृतिक विरासत न्यास (INTACH) की वार्षिक आम बैठक 22 मार्च 2025 को नई दिल्ली स्थित मुख्यालय में आयोजित की गई।
इस दौरान अध्यक्ष और गवर्निंग काउंसिल के सदस्यों के चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हुए।
निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार, परिणाम घोषित किए गए और श्री अशोक सिंह ठाकुर को तीन वर्ष की अवधि के लिए अध्यक्ष चुना गया।
INTACH: भारत का प्रमुख विरासत संरक्षण संगठन
भारतीय राष्ट्रीय कला एवं सांस्कृतिक विरासत न्यास (INTACH) भारत का एक प्रमुख विरासत संरक्षण संगठन है,
इसकी औपचारिक स्थापना 27 जनवरी 1984 को हुई थी।
यह सोसायटी पंजीकरण अधिनियम (1860) के तहत एक राष्ट्रीय पंजीकृत सोसायटी है।
INTACH का अधिदेश (Mandate):
पर्यावरण का संरक्षण और संवर्धन
अमूर्त (Intangible) विरासत को पुनर्जीवित करना
सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत के प्रति जागरूकता और प्रशंसा को बढ़ावा देना
सांस्कृतिक और अभिनव गतिविधियों के लिए वित्तीय और तकनीकी विशेषज्ञता प्रदान करना
संस्कृति और विरासत संरक्षण में INTACH की भूमिका
INTACH एक "सांस्कृतिक बैंक" के रूप में भी कार्य करता है, जो संस्कृति, प्राकृतिक संसाधनों और विरासत संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान देता है।
INTACH चार्टर को 2004 में अपनाया गया था, जो भारत में विरासत संरक्षण का मार्गदर्शन करने वाला एक आधारभूत दस्तावेज है।
वर्तमान में विरासत की विकसित होती प्रकृति को पहचानते हुए, इस चार्टर को अंतःविषय (Interdisciplinary) बनाने के लिए संशोधित किया जा रहा है।
संशोधित चार्टर सुनिश्चित करेगा कि विरासत के सभी पहलुओं को शामिल किया जाए, जिसमें मूर्त (Tangible), अमूर्त (Intangible), प्राकृतिक (Natural) और सांस्कृतिक (Cultural) आयाम सम्मिलित हों।
प्रश्न - भारतीय राष्ट्रीय कला एवं सांस्कृतिक विरासत न्यास (INTACH) की स्थापना कब हुई थी ?