प्रारम्भिक परीक्षा – असोला भट्टी वन्यजीव अभयारण्य मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर- 3 |
संदर्भ
- दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली वन विभाग को असोला भट्टी वन्यजीव अभयारण्य में 9 और 10 दिसंबर 2023 को आयोजित होने वाले 'वॉक विद वाइल्डलाइफ' कार्यक्रम पर रोक लगा दिया है।
- रोक लगाने का कारण प्रतिभागियों के साथ-साथ अभयारण्य में वन्यजीवों के जीवन को खतरा है।
असोला भट्टी वन्य अभयारण्य :
- इस वन्यजीव अभयारण्य की स्थापना वर्ष 1986 में हुई थी। यह अभ्यारण्य लगभग 32.71 वर्ग किमी (4, 845 एकड़) क्षेत्र में विस्तृत है।
- यह अभयारण्य दक्षिणी दिल्ली के तुगलकाबाद से सटे हुए हरियाणा राज्य के गुरुग्राम एवं फरीदाबाद ज़िलों में दिल्ली रिज में स्थित है।
- यह अभयारण्य अरावली पर्वतमाला को सिन्धु-गंगा मैदान से जोड़ता है।
विशेषता
- इस अभयारण्य में वनस्पतियों की लगभग 250, पक्षियों की 200, तितलियों की 90, सरीसृप की 10, स्तनधारियों की 10 और उभयचरों की 8 प्रजातियां पायी जाती हैं।
- इस अभयारण्य का सबसे बड़ा आकर्षण केंद्र यहां स्थित नीली झील (Neeli jheel) और बटर फ्लाई पार्क है।
- अभयारण्य के प्रमुख वन्यजीव :- तितली,मोर, लाल सिर वाले गिद्ध, उल्लू, काले रंग के खरगोश, सियार/लोमड़ी, कृष्ण मृग, रीसस मकाक बंदर, क्रेस्टेड साही, जंगली बिल्ली, तेंदुए आदि हैं।
- अभयारण्य के प्रमुख वनस्पति :- पलाश, कदंब वृक्ष, मीठा इंद्र आदि हैं।
असोला भट्टी अभयारण्य में बीज बैंक
- इस वन्यजीव अभयारण्य में वर्ष 2015 में ‘बीज बैंक’ परियोजना शुरू की गई थी।
- इस परियोजना को वन विभाग एवं बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी (BNHS) द्वारा संयुक्त रूप से क्रियान्वित किया जा रहा है।
- उद्देश्य : दिल्ली में विलुप्त हो रहे वृक्षों के बारे में जागरूकता बढ़ाना, इन वृक्षों के रोपण में लोगों को सक्षम बनाकर उन्हें वृक्षों/वनस्पतियों के बीज उपलब्ध कराना एवं उनकी अवस्थिति का मानचित्रण करना है।
- इस योजना के तहत प्रतिवर्ष वृक्षों/वनस्पतियों के उत्पादन को लगभग 10 लाख तक बढ़ाना है।
- इसके लिए दिल्ली तथा अन्य राज्यों से बीज (Seed) संग्रह किया जा रहा है।
प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- हाल ही में दिल्ली उच्च न्यायालय के द्वारा 'वॉक विद वाइल्डलाइफ' कार्यक्रम पर रोक लगा दिया है। यह कार्यक्रम किस अभयारण्य में आयोजित होने वाला था ?
(a) काबिनी वन्यजीव अभयारण्य
(b) डंडेली वन्यजीव अभयारण्य
(c) असोला भट्टी वन्यजीव अभयारण्य
(d) ब्रह्मगिरी वन्यजीव अभयारण्य
उत्तर: (c)
मुख्य परीक्षा प्रश्न:- ‘बीज बैंक’ परियोजना क्या है? इसके पारिस्थितिक महत्व की व्याख्या कीजिए।
|
स्रोत: THE HINDU