New
IAS Foundation New Batch, Starting from 27th Aug 2024, 06:30 PM | Optional Subject History / Geography | Call: 9555124124

बांग्लादेश बना कोलंबो सुरक्षा कॉन्क्लेव का नया सदस्य

बांग्लादेश बना कोलंबो सुरक्षा कॉन्क्लेव का नया सदस्य 

  • हाल ही में, बांग्लादेश को कोलंबो सुरक्षा कॉन्क्लेव (CSC) के पांचवें सदस्य के रूप में आधिकारिक तौर शामिल किया गया।  
  • यह घोषणा मॉरीशस में वर्चुअली आयोजित 8वीं उप-राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्तर की बैठक के दौरान की गई।
  • इस वर्ष की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार पंकज कुमार सिंह ने किया।

CONCLAVE

कोलंबो सुरक्षा कॉन्क्लेव (CSC) के बारे में 

  • समुद्री सुरक्षा से संबंधित इस क्षेत्रीय समूह का सचिवालय कोलंबो में स्थित है। 
  • इसके सदस्यों देशों मे भारत, श्रीलंका, मॉरीशस, मालदीव व बांग्लादेश शामिल हैं।
  • मॉरीशस वर्ष 2022 में इसका सदस्य बना।
  • इसकी स्थापना वर्ष 2020 में भारत, श्रीलंका एवं मालदीव द्वारा समुद्री सहयोग पर त्रिपक्षीय बैठक के दायरे का विस्तार करने के साथ हुई थी।  

सी.एस.सी. का कार्य क्षेत्र

  • सी.एस.सी. ने पाँच स्तंभों पर ध्यान केंद्रित किया है : 
    • समुद्री सुरक्षा एवं संरक्षा
    • आतंकवाद एवं कट्टरपंथ का मुकाबला करना
    • तस्करी एवं अंतरराष्ट्रीय अपराध
    • साइबर सुरक्षा एवं महत्वपूर्ण बुनियादी ढाँचे की सुरक्षा
    • मानवीय सहायता एवं आपदा राहत

सी.एस.सी. का उद्देश्य 

  • हिंद महासागर क्षेत्र (IOR) में सभी तटीय देशों से संबंधित क्षेत्रीय सहयोग और साझा सुरक्षा उद्देश्यों को रेखांकित करना 
  • क्षेत्र के लिये समुद्री सुरक्षा, समुद्री प्रदूषण प्रतिक्रिया एवं समुद्री खोज व बचाव को प्राथमिकता देना

भारत के लिए सी.एस.सी. का महत्व 

  • हिंद महासागर क्षेत्र को सुरक्षित करने, अंतरराष्ट्रीय खतरों का मुकाबला करने के लिए द्वीपीय राष्ट्रों में रक्षा व सुरक्षा से संबंधित क्षमता निर्माण, बुनियादी ढांचे के विकास में उनकी सहायता करने में भारत महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
  • सी.एस.सी. भारत को अपनी भूमिका को संस्थागत बनाने, क्षेत्रीय सुरक्षा ढांचे को आकार देने और मौजूदा व उभरते खतरों से बेहतर तरीके से निपटने का अवसर भी प्रदान करता है।
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR