New
IAS Foundation New Batch, Starting from 27th Aug 2024, 06:30 PM | Optional Subject History / Geography | Call: 9555124124

बांग्लादेश कोलंबो सुरक्षा कॉन्क्लेव में शामिल

CONCLAVE

चर्चा में क्यों ?

  • हाल ही में बांग्लादेश कोलंबो सुरक्षा कॉन्क्लेव में शामिल हो गया है।
  • यह इसका 5वां पूर्ण सदस्य देश बन गया है।
  • बांग्लादेश को पहले इसमें पर्यवेक्षक देश का दर्जा प्राप्त था।
  • अब कोलंबो सुरक्षा कॉन्क्लेव के पूर्ण सदस्य देश हैं -बांग्लादेश भारत, मॉरीशस, मालदीव और श्रीलंका।
  • सेशेल्स को कोलंबो सुरक्षा कॉन्क्लेव में पर्यवेक्षक देश का दर्जा प्राप्त है।

कोलंबो सुरक्षा कॉन्क्लेव

  • यह हिंद महासागर में देशों का एक सुरक्षा-केंद्रित समूह है।
  • इसे वर्ष 2011 में भारत-श्रीलंका-मालदीव हिंद महासागर समुद्री सुरक्षा समूह के रूप में गठित किया गया था।
  • वर्ष 2020 में,इसका नाम बदलकर कोलंबो सुरक्षा कॉन्क्लेव कर दिया गया।
  • सचिवालय - कोलंबो, श्रीलंका 
  • इसके प्रमुख उद्देश्य हैं -
    • समुद्री सुरक्षा और संरक्षा
    • आतंकवाद और कट्टरपंथ का मुकाबला करना
    • तस्करी और अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध का मुकाबला करना
    • साइबर सुरक्षा और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे और प्रौद्योगिकी की सुरक्षा
    • मानवीय सहायता और आपदा राहत
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR