बैंकों की परिसंपत्तियों की लिस्टिंग एवं नीलामी को अधिक सुव्यवस्थित करने के लिए ‘बैंकनेट’ (BAANKNET) नामक एक नया ई-नीलामी पोर्टल शुरू किया गया है।
बैंकनेट पोर्टल के बारे में
- क्या है : यह सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और वित्तीय संस्थानों के लिए गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (NPA) ऋणों की वसूली के लिए संपत्तियों की नीलामी के उद्देश्य से एक उन्नत एवं एकीकृत ई-नीलामी पोर्टल है।
- नोडल मंत्रालय : वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग द्वारा जनवरी 2025 से प्रारंभ
- उद्देश्य :
- पारदर्शी, कुशल एवं सुरक्षित ई-नीलामी सुनिश्चित करना
- हितधारकों का विश्वास बढ़ाना
- परिसंपत्ति बिक्री से मूल्य प्राप्ति को अधिकतम करना
- उपयोगकर्ता : सार्वजनिक क्षेत्र के सभी 12 बैंक और भारतीय दिवाला एवं शोधन अक्षमता बोर्ड (IBBI) देश भर में संपत्तियों की सूचीकरण व नीलामी के लिए इस मंच का उपयोग कर रहे हैं।
बैंकनेट पोर्टल की मुख्य विशेषताएँ
- अत्याधुनिक अभिनव मंच
- मजबूत व आसान इंटरफेस
- स्वचालित के.वाई.सी. एवं सुरक्षित भुगतान गेटवे
- व्यापक संपत्ति सूचीकरण
- सरलीकृत नेविगेशन
- पारदर्शिता एवं निर्बाध प्रक्रिया
- बैंक सत्यापन से नीलामी प्रक्रिया में प्रामाणिकता व विश्वसनीयता
ई-विक्रय (e-BKray) प्लेटफॉर्म के बारे में
- क्या है : सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों द्वारा वसूली कार्यवाही के तहत परिसंपत्तियों के निपटान के लिए एक डिजिटल नीलामी मंच
- शुभारंभ : 28 फरवरी, 2019 को वित्तीय सेवा विभाग द्वारा लॉन्च
- उद्देश्य :
- सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में ई-नीलामी प्रक्रियाओं को मानकीकृ एवं सरल बनाना
- प्रतिस्पर्धी बोली और उच्चतर परिसंपत्ति मूल्य प्राप्ति सुनिश्चित करना
- कार्य :
- वसूली कार्यवाही के अंतर्गत बैंक संपत्तियों की केंद्रीकृत ई-नीलामी
- संपत्ति नीलामी प्रक्रियाओं को मानकीकृत कर प्रशासनिक बोझ को कम करना
- वास्तविक समय नीलामी ट्रैकिंग और पारदर्शी बोली प्रक्रिया
- बैंकों को एन.पी.ए. परिसंपत्तियों को कुशलतापूर्वक एवं शीघ्रता से वसूलने में सहायता करना
|