New
Delhi Centre : GS Foundation Batch, Starting from 30th Sept. 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124

सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम प्रतियोगिता-2024

चर्चा में क्यों ?

  • हाल ही में पर्यटन मंत्रालय ने सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम प्रतियोगिता 2024 के विजेताओं की घोषणा की।
  • सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम प्रतियोगिता 2024 में 36 गांवों को निम्नलिखित 8 श्रेणियों में विजेता घोषित किया गया - 
    1. साहसिक पर्यटन
    2. कृषि पर्यटन
    3. समुदाय आधारित पर्यटन
    4. शिल्प
    5. विरासत
    6. जिम्मेदार पर्यटन
    7. आध्यात्मिक और कल्याण
    8. वाइब्रेंट विलेज
  • इसमें उत्तर प्रदेश के पुरा महादेव गांव को  विरासत श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव घोषित किया गया 
  • पुरा महादेव गांव, उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में स्थित है 

सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव प्रतियोगिता 

  • सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांवों की प्रतियोगिता की शुरूआत भारत के गांवों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2023 में की गई थी। 
  • इस पहल का उद्देश्य उन गांवों की पहचान करना और उन्हें चिन्हित करना था, जो समुदाय-आधारित मूल्यों के ज़रिए सांस्कृतिक और प्राकृतिक संपत्ति को संरक्षित करते हैं और बढ़ावा देते हैं।

प्रश्न  - सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव पुरा महादेव, उत्तर प्रदेश के किस जिले में स्थित है ?

(a) प्रयागराज 

(b) लखनऊ 

(c) पीलीभीत 

(d) बागपत

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR