New
GS Foundation (P+M) - Delhi: 5 May, 3:00 PM GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 11 May, 5:30 PM Call Our Course Coordinator: 9555124124 Request Call Back GS Foundation (P+M) - Delhi: 5 May, 3:00 PM GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 11 May, 5:30 PM Call Our Course Coordinator: 9555124124 Request Call Back

BIMSTEC शिखर सम्मेलन 2025

चर्चा में क्यों?

भारतीय प्रधानमंत्री ने थाईलैंड की अध्यक्षता में आयोजित छठे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

छठा बिम्सटेक शिखर सम्मेलन:

  • मुख्य बातें:
    • बैंकॉक विज़न 2030 दस्तावेज़
    • आर्थिक एकीकरण
    • वैश्विक चुनौतियों के प्रति लचीलापन
    • बुनियादी ढाँचे व प्रौद्योगिकी में सहयोग
    • क्षेत्रीय समृद्धि हेतु रोडमैप

भारत की प्रमुख घोषणाएँ

  • बिम्सटेक उत्कृष्टता केंद्र:
    • आपदा प्रबंधन, सतत समुद्री परिवहन, पारंपरिक चिकित्सा, कृषि में शोध और प्रशिक्षण।
    • डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना (DPI):
    • सेवा वितरण में सुधार हेतु पायलट अध्ययन प्रस्तावित।
  • बोधि कार्यक्रम:
    • BIMSTEC Open-source Development and Human Infrastructure (BODHI)
    • प्रशिक्षण, छात्रवृत्ति और क्षमता निर्माण।
  • कैंसर देखभाल क्षमता निर्माण:
    • बिम्सटेक देशों के लिये चिकित्सा क्षेत्र में सहयोग।
    • बिम्सटेक वाणिज्य मंडल और व्यवसाय शिखर सम्मेलन
    • क्षेत्रीय आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिये वार्षिक आयोजन।

लोगों से लोगों के बीच संपर्क:

  • बिम्सटेक एथलेटिक्स मीट (2025)
  • प्रथम बिम्सटेक खेल (2027)
  • 30वीं वर्षगाँठ समारोह
  • पारंपरिक संगीत महोत्सव
  • युवा नेताओं का शिखर सम्मेलन
  • हैकाथॉन व युवा पेशेवर आगंतुक कार्यक्रम

पाँचवाँ शिखर सम्मेलन 

  • कोलंबो (श्रीलंका) में आयोजित किया गया था।

बिम्सटेक (BIMSTEC) क्या है?

  • पूरा नाम:
    • (बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग के लिये बंगाल की खाड़ी पहल) Bay of Bengal Initiative for Multi-Sectoral Technical and Economic Cooperation
  • परिचय
    • यह एक क्षेत्रीय संगठन है, जो बंगाल की खाड़ी से जुड़े देशों के बीच बहुआयामी तकनीकी और आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देता है।
  • इतिहास और विकास:
    • 1997 बैंकॉक घोषणा के साथ स्थापना (BIST-EC: Bangladesh, India, Sri Lanka, Thailand Economic Cooperation)
    • 1997 म्यांमार की सदस्यता के बाद नाम बदला गया BIMST-EC
    • वर्ष 2004 नेपाल और भूटान की सदस्यता के बाद नाम हुआ BIMSTEC
  • सदस्य देश (7):
    1. बांग्लादेश
    2. भूटान
    3. भारत
    4. म्यांमार
    5. नेपाल
    6. श्रीलंका
    7. थाईलैंड
  • मुख्य उद्देश्य:
    • बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में संपर्कता (connectivity) को बढ़ाना
    • विकासात्मक साझेदारी को प्रोत्साहित करना
    • आर्थिक, तकनीकी, सामाजिक-सांस्कृतिक सहयोग को मजबूत करना
  • सचिवालय:
    • ढाका, बांग्लादेश

प्रश्न: छठा बिम्सटेक शिखर सम्मेलन किस देश की अध्यक्षता में आयोजित हुआ?

(a) भारत

(b) नेपाल

(c) थाईलैंड

(d) श्रीलंका

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR