New
GS Foundation (P+M) - Delhi: 26 Feb, 11:00 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 15 Feb, 10:30 AM Call Our Course Coordinator: 9555124124 GS Foundation (P+M) - Delhi: 26 Feb, 11:00 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 15 Feb, 10:30 AM Call Our Course Coordinator: 9555124124

श्रीलंका के लोक सेवकों के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम

चर्चा में क्यों?

  • हाल ही में श्रीलंका के लोक सेवकों के लिए छठा क्षमता निर्माण कार्यक्रम राष्ट्रीय सुशासन केंद्र, मसूरी में शुरू हुआ
  • दो सप्ताह का यह कार्यक्रम 9 दिसंबर 2024 से 20 दिसंबर 2024 तक आयोजित किया जा रहा है।
  • श्रीलंका के प्रमुख मंत्रालयों का प्रतिनिधित्व करने वाले 40 मध्य-स्तरीय लोक सेवक इस कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं
  • यह कार्यक्रम शासन और प्रशासन की व्यापक समझ प्रदान करने के लिए बनाया गया है, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में भारत के प्रशासनिक कामकाज के सर्वोत्तम तौर-तरीकों को साझा करने पर ध्यान केंद्रित किया गया है।
  • इसका उद्देश्य बुनियादी प्रशासन, स्वास्थ्य सेवा और सार्वजनिक प्रशासन में नीतिगत ढांचे जैसे प्रमुख क्षेत्रों की समझ प्रदान करना है।
  • राष्ट्रीय सुशासन केंद्र ने अब तक श्रीलंका के 214 वरिष्ठ अधिकारियों को प्रशिक्षित किया है।

राष्‍ट्रीय सुशासन केंद्र(NCGG)

  • राष्‍ट्रीय सुशासन केंद्र का गठन भारत सरकार द्वारा वर्ष 2014 में किया गया था। 
  • NCGG, प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग, भारत सरकार के तत्वावधान में एक स्वायत्त संस्थान है। 
  • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में तथा शाखा कार्यालय मसूरी में है।
  • NCGG की स्थापना अध्ययन, प्रशिक्षण, ज्ञान साझा करने और अच्छे विचारों को बढ़ावा देने के माध्यम से शासन में सुधार लाने में सहायता के लिए की गई है। 
  • यह केंद्र सार्वजनिक नीति, शासन, सुधार, प्रशिक्षण और देश के सरकारी अधिकारियों के क्षमतावर्धन के क्षेत्र में कार्य कर रहा है। 
  • NCGG, ने अब तक 34 देशों के अधिकारियों को सफलतापूर्वक प्रशिक्षित किया है।

प्रश्न - राष्‍ट्रीय सुशासन केंद्र का मुख्यालय कहाँ स्थित है ?

(a) नई दिल्ली 

(b) चेन्नई 

(c) हैदराबाद 

(d) जयपुर 

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR