New
IAS Foundation New Batch, Starting from 27th Aug 2024, 06:30 PM | Optional Subject History / Geography | Call: 9555124124

चंद्रयान 3 टीम को राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार

चर्चा में क्यों ?

  • हाल ही में चंद्रयान 3 टीम को अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में योगदान के लिए विज्ञान टीम पुरस्कार के लिए चुना गया 
  • प्रोफेसर गोविंदराजन पद्मनाभन को विज्ञान रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया

राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार

  • भारत सरकार ने वर्ष 2023 में राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार की स्थापना की थी।
  • ये पुरस्कार विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में दिए जाते हैं 
  • इनका उद्देश्य विज्ञान, प्रौद्योगिकी और प्रौद्योगिकी-आधारित नवाचार के क्षेत्रों में किये गए योगदान को मान्यता देना है।
  • यह भारत में विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में सर्वोच्च सम्मानों में से एक है।
  • यह  पुरस्कार निम्नलिखित चार श्रेणियों में दिया जाता है –
    1. विज्ञान रत्न पुरस्कार 
    2. विज्ञान श्री पुरस्कार 
    3. विज्ञान युवा-शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार 
    4. विज्ञान टीम पुरस्कार 

प्रश्न  - राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार कितनी श्रेणियों में दिया जाता है ?

(a) एक 

(b) दो 

(c) तीन 

(d) चार 

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X