चरनजोत सिंह नंदा बने भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) के अध्यक्ष
चर्चा में क्यों ?
हाल ही में चरनजोत सिंह नंदा बने भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) के अध्यक्ष नियुक्त किये गए
चरनजोत सिंह नंदा
चरनजोत सिंह नंदा ने 1991 में चार्टर्ड अकाउंटेंट के रूप में अपना करियर शुरू किया।
ये वर्ष- 2004 से ICAI की केंद्रीय परिषद के सदस्य हैं और विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं।
इन्होंने आंतरिक ऑडिट मानक बोर्ड (Internal Audit Standards Board) और प्रबंधन लेखांकन समिति (Committee on Management Accounting) सहित कई महत्वपूर्ण ICAI समितियों की अध्यक्षता की है।
ये ICAI के उपाध्यक्ष (2024-25) भी रह चुके हैं और अब 73वें अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया है।
भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI)
ICAI भारत में लेखा पेशे का नियमन करता है और उच्च व्यावसायिक मानकों को बनाए रखने की जिम्मेदारी इन अनुभवी पेशेवरों को सौंपी गई है।
ICAI की स्थापना 1949 में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स अधिनियम (Chartered Accountants Act, 1949) के तहत हुई थी।
यह संस्थान कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय (Ministry of Corporate Affairs) के अधीन कार्य करता है।
ICAI विश्व के सबसे बड़े लेखा संगठनों में से एक है।
इसमें 4 लाख से अधिक सदस्य और 8.5 लाख छात्र पंजीकृत हैं।
मुख्य कार्य:
लेखा शिक्षा और प्रमाणन प्रदान करना।
वित्तीय रिपोर्टिंग में पारदर्शिता को बढ़ावा देना।
सरकार और कॉर्पोरेट जगत को वित्तीय मामलों में सलाह देना।
पेशेवर नैतिकता सुनिश्चित करना और चार्टर्ड अकाउंटेंसी पेशे का विनियमन करना
प्रश्न - भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) की स्थापना कब हुई थी ?