New
UPSC Foundation Course, Delhi & Prayagraj Centre | Call: 9555124124

भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच असैन्य परमाणु ऊर्जा समझौता

चर्चा में क्यों ?

  • हाल ही में भारत और संयुक्त अरब अमीरात ने असैन्य परमाणु सहयोग के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
  • यह समझौता भारतीय परमाणु ऊर्जा निगम लिमिटेड और अमीरात परमाणु ऊर्जा निगम के बीच हुआ 
  • समझौते के उद्देश्य – 
    • संबंधित क्षेत्रों में संभावित सहयोग के लिए एक सामान्य रूपरेखा प्रदान करना 
    • आपूर्ति श्रृंखला विकसित करना
    • परमाणु ऊर्जा संयंत्रों के संचालन और रखरखाव के लिए अनुभव साझा करना 
    • परमाणु परामर्श सेवाएं प्रदान करना 
    • मानव संसाधन विकास और प्रशिक्षण
    • अनुसंधान और विकास 

भारतीय परमाणु ऊर्जा निगम लिमिटेड

  • यह परमाणु ऊर्जा विभाग का एक सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम है 
  • यह परमाणु ऊर्जा से बिजली उत्पादन के लिए जिम्मेदार है।
  • यह देश में सभी असैन्य परमाणु ऊर्जा संयंत्रों का संचालन करता है।
  • स्थापना – वर्ष 1987
  • मुख्यालय - मुंबई

संयुक्त अरब अमीरात

  • यह पश्चिमी एशिया में अरब प्रायद्वीप पर स्थित देश है 
  • इसकी सीमा ओमान और सऊदी अरब से लगती है 
  • राजधानी - अबू धाबी
  • मुद्रा - यूएई दिरहम (AED)

प्रश्न  - हाल ही में भारत ने किस देश के साथ असैन्य परमाणु सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए ?

(a) सऊदी अरब 

(b) क़तर 

(c) ब्राजील 

(d) संयुक्त अरब अमीरात

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR