भारत ने 10 से 14 फरवरी, 2025 तक अमेरिका के न्यूयॉर्क में आयोजित सामाजिक विकास आयोग (CSocD) के 63वें सत्र में भाग लिया।
इस सम्मेलन में महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री, श्रीमती सावित्री ठाकुर ने भारत का प्रतिनिधित्व किया।
इस सत्र का मुख्य उद्देश्य समावेशी सामाजिक नीतियों को बढ़ावा देना और वैश्विक सामाजिक कल्याण को मजबूत करना था।
इस सत्र में 16 देशों के मंत्रियों सहित कुल 49 देशों ने भाग लिया, जिनमें फ्रांस, तुर्की, सऊदी अरब और स्वीडन जैसे देश शामिल थे।
भारत की भागीदारी और प्रमुख विषय
भारत ने इस सम्मेलन में "एकजुटता और सामाजिक सामंजस्य को मजबूत बनाना" विषय पर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
सामाजिक समावेशन और समानता को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर बल दिया।
सामाजिक विकास आयोग (Commission for Social Development - CSocD)
यह संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद (ECOSOC) का एक प्रमुख आयोग है, जो सामाजिक विकास से संबंधित नीतियों और कार्यक्रमों पर विचार-विमर्श और सिफारिशें करता है।
मुख्य बिंदु:
स्थापना:वर्ष 1946 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा स्थापित।
उद्देश्य: सामाजिक विकास से जुड़े मुद्दों जैसे गरीबी उन्मूलन, बेरोजगारी, सामाजिक समावेशन और सतत विकास पर नीति निर्माण करना।
CSocD का मुख्य उद्देश्य सामाजिक न्याय और समानता को बढ़ावा देना है, ताकि वैश्विक स्तर पर अधिक समावेशी और न्यायसंगत समाज का निर्माण हो सके।
भूमिका:
सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) को प्राप्त करने में सहयोग।
सामाजिक नीति संबंधी सिफारिशें तैयार करना।
संयुक्त राष्ट्र के विकास एजेंडे को आगे बढ़ाना।
प्रश्न - सामाजिक विकास आयोग की स्थापना कब हुई थी ?