चर्चा में क्यों ?

- झारखंड सरकार ने गुटखा और निकोटिन एवं तंबाकू युक्त पान मसाला के उत्पादन, वितरण, बिक्री और भंडारण पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।
- झारखंड स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, यह प्रतिबंध नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि से अगले एक वर्ष तक प्रभावी रहेगा।
- इसके बाद स्थिति की समीक्षा कर प्रतिबंध की अवधि को आगे बढ़ाने पर विचार किया जाएगा।
- प्रतिबंध का क्षेत्र: संपूर्ण झारखंड राज्य।
कानूनी आधार
- फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट, 2006 का सेक्शन 30(2)(ए)।
- फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स (प्रोहिबिशन एंड रिस्ट्रिक्शन ऑन सेल्स) रेगुलेशन, 2011 के रेगुलेशन 2, 3 और 4।
गुटखा और तंबाकू के स्वास्थ्य पर प्रभाव
कैंसर और तंबाकू उत्पादों के सेवन से संबंधित आंकड़े:
- झारखंड में हर एक लाख की आबादी पर लगभग 70 लोग कैंसर से पीड़ित हैं।
- इनमें से 40-45 मरीज ओरल (मुंह) कैंसर के शिकार हैं।
- गुटखा, तंबाकू और पान मसाला का अधिक सेवन कैंसर की बड़ी वजह है।
- ओरल कैंसर के अलावा, तंबाकू उत्पादों से हृदय रोग, फेफड़ों की बीमारियां और दांतों की गंभीर समस्याएं होती हैं।
तंबाकू सेवन से जुड़ी मुख्य बीमारियाँ:-
- ओरल कैंसर (मुंह का कैंसर)
- गले और फेफड़ों का कैंसर
- हृदय रोग और हाई ब्लड प्रेशर
- पाचन तंत्र की समस्याएं और अल्सर
- दांतों और मसूड़ों की बीमारियां
प्रतिबंध के सख्त कार्यान्वयन के लिए प्रमुख कदम
- सभी सरकारी विभागों को निगरानी रखने का आदेश।
- हर जिले में छापेमारी अभियान चलाया जाएगा।
- पब्लिक हेल्थ कैंपेन के जरिए जागरूकता बढ़ाई जाएगी।
- सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान और तंबाकू सेवन रोकने के लिए और सख्ती लाई जाएगी।
प्रश्न - हाल ही में किस राज्य ने गुटखा और निकोटिन एवं तंबाकू युक्त पान मसाला के उत्पादन, वितरण, बिक्री और भंडारण पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया ?
(a) झारखंड
(b) उत्तराखंड
(c) बिहार
(d) मध्य प्रदेश
|