New
GS Foundation (P+M) - Delhi: 26 Feb, 11:00 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 15 Feb, 10:30 AM Call Our Course Coordinator: 9555124124 GS Foundation (P+M) - Delhi: 26 Feb, 11:00 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 15 Feb, 10:30 AM Call Our Course Coordinator: 9555124124

कांगो संघर्ष एवं M23 समूह

(प्रारंभिक परीक्षा: समसामयिक अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रम)

चर्चा में क्यों 

अफ़्रीकी देश कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC) के सबसे बड़े शहर गोमा और आसपास के इलाकों में विद्रोहियों और सेना के बीच जारी संघर्ष में 2 फरवरी 2025 तक 773 लोगों की मौत हो चुकी है।

DRC में संघर्ष के कारण

  • DRC के खनिज समृद्ध क्षेत्रों पर अपना प्रभुत्व स्थापित करने के लिए क्षेत्रीय नृजातीय उग्रवादी गुटों ने DRC की सरकार के खिलाफ विद्रोह।
  • DRC सरकार के अनुसार, यह संघर्ष पड़ोसी देश रवांडा द्वारा प्रायोजित है।
    • DRC में पाए जाने वाले महत्वपूर्ण खनिजों में कोबाल्ट, तांबा, लिथियम, हीरा, वोलफ़्रेमाइट, कैसिटेराइट, और तेल शामिल हैं।
  • DRC के खनिज-समृद्ध पूर्वी क्षेत्र पर कब्जा करने की प्रतिस्पर्द्धा में लगे 100 से अधिक हथियारबंद समूहों में 'M23' सबसे शक्तिशाली है।

M23 समूह के बारे में

  • यह DRC की सेना के खिलाफ सशस्त्र संघर्ष करने वाला नृजातीय तुत्सी लोगों का एक समूह है।
  • इस विद्रोही गुट ने रवांडा के समर्थन से वर्ष 2022 में DRC सेना के विरुद्ध अपना विद्रोह शुरू किया था।
  • M23, नाम 23 मार्च, 2009 के समझौते को संदर्भित करता है।
    • इस समझौते ने पूर्वी कांगो में पिछले तुत्सी गुट के विद्रोह को समाप्त कर दिया था।
  • संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, एक साल से ज़्यादा समय से M23 गुट ने DRC के रुबाया के कोल्टन-खनन क्षेत्र पर नियंत्रण कर रखा है।
  • कोल्टन खनिज का इस्तेमाल स्मार्टफ़ोन और दूसरे उपकरणों के उत्पादन में किया जाता है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR