New
IAS Foundation New Batch, Starting from 27th Aug 2024, 06:30 PM | Optional Subject History / Geography | Call: 9555124124

अरुणाचल प्रदेश में देश का पहला ऑयल पाम प्रोसेसिंग संयंत्र

palm-processing-oil

  • मिशन पाम ऑयल के तहत अरुणाचल प्रदेश में देश का पहला ऑयल पाम प्रोसेसिंग संयंत्र शुरू हो गया है। 
  • यह संयंत्र अरुणाचल प्रदेश की दिबांग घाटी में रोइंग में स्थापित किया गया है।
  • इसकी स्थापना 3एफ ऑयल पाम कंपनी ने की है। 
  • यह एक अत्याधुनिक ऑयल पाम संयंत्र है। 
  • इसमें पाम ऑयल प्रोसेसिंग और रिफाइनिंग दोनों की सुविधा उपलब्ध है। 
  • यह एक शून्य अपशिष्ट संयंत्र है। 
  • इसमें अपशिष्ट आधारित बिजली संयंत्र भी बनाया गया है।

पाम ऑयल 

  • यह एक खाद्य वनस्पति तेल है, जो ताड़ के पेड़ के फल प्राप्त होता है
    • इसका वैज्ञानिक नाम एलाइस गिनेंसिस है।
  • ताड़ एक नम उष्णकटिबंधीय फसल है
    • इसकी खेती के लिए 22-24 डिग्री सेल्सियस तापमान तथा प्रति दिन कम से कम 5-6 घंटे तेज धूप और 80% आर्द्रता की आवश्यकता होती है।
  • भारत में मुख्य रूप से आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, मिजोरम, नागालैंड, असम और अरुणाचल प्रदेश में पाम तेल का उत्पादन किया जाता है।

खाद्य तेलों पर राष्ट्रीय मिशन-ऑयल पाम  

  • आरंभ – वर्ष 2021
  • अवधि – वर्ष  2021-22 से 2025-26 तक 
  • नोडल मंत्रालय - कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय
  • यह एक केंद्र प्रायोजित योजना है।

इसका उद्देश्य पाम तेल के क्षेत्र में उत्पादकता में वृद्धि कर खाद्य तेल के लिए आयात पर निर्भरता को कम करना है।

प्रश्न - हाल ही में किस राज्य में देश का पहला ऑयल पाम प्रोसेसिंग संयंत्र स्थापित किया गया ?

(a) अरुणाचल प्रदेश

(b) असम

(c) तमिलनाडु 

(d) कर्नाटक

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR