New
IAS Foundation New Batch, Starting from 27th Aug 2024, 06:30 PM | Optional Subject History / Geography | Call: 9555124124

क्रिप्टोस्पोरिडिओसिस

यूनाइटेड किंगडम के कुछ हिस्सों में क्रिप्टोस्पोरिडिओसिस (Cryptosporidiosis) एक स्वास्थ्य चिंता के रूप में उभरा है।

क्या है क्रिप्टोस्पोरिडिओसिस

  • यह परजीवी क्रिप्टोस्पोरिडियम (Cryptosporidium) के कारण होने वाला एक संक्रमण है। क्रिप्टोस्पोरिडिओसिस को ‘क्रिप्टो’ के रूप में भी जाना जाता है। 
    • यह परजीवी अपने अपने कठोर बाह्य आवरण के कारण क्लोरीनयुक्त पानी में भी जीवित रहने में सक्षम है। 
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, क्रिप्टोस्पोरिडियम एक जलजनित आंत्र परजीवी (Intestinal Parasites) है जो दुनिया भर के निम्न एवं मध्यम आय वाले देशों में दस्त का कारण है। 
  • भूमध्यसागरीय देशों की रिपोर्टों ने विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों, कैंसर रोगियों, क्रॉनिक किडनी रोग, हेमोडायलिसिस एवं अंग प्रत्यारोपण के मामलों में क्रिप्टोस्पोरिडिओसिस की व्यापकता का दस्तावेजीकरण किया है।
  • क्रिप्टोस्पोरिडियम परजीवी के प्रकार हैं : सी. पार्वम (मुख्य मेजबान- मवेशी) और सी. होमिनिस (मुख्य मेजबान- मनुष्य)।
  • परजीवी क्रिप्टोस्पोरिडियम आंतों को संक्रमित कर मल के माध्यम से उत्सर्जित होता है। इसका संचरण मुख्यत: दूषित भोजन या पानी के आकस्मिक अंतर्ग्रहण से होता है।

क्रिप्टोस्पोरिडिओसिस के लिए उत्तरदायी कारण 

  • जल संदूषण 
  • खाद्य संदूषण 
  • सतह संपर्क (संक्रमित मल से दूषित सतहों का स्पर्श)
  • व्यक्ति-से-व्यक्ति संपर्क

क्रिप्टोस्पोरिडिओसिस के लक्षण

  • सामान्यत: लक्षण संक्रमण के 2 से 10 दिनों के भीतर दिखाई देते हैं और लगभग दो सप्ताह या उससे अधिक समय तक रह सकते हैं। 
  • निम्न स्वच्छता वाले क्षेत्रों के निवासी और निम्न-प्रतिरक्षा वाले या प्रतिरक्षा को हानि पहुँचाने वाले व्यक्ति इससे अधिक प्रभावित होते हैं। इसके सामान्य लक्षणों में शामिल हैं :
    • दस्त एवं उल्टी 
    • वजन में कमी आना 
    • पेट में ऐंठन एवं बुखार

उपचार 

  • स्वस्थ प्रतिरक्षा प्रणाली वाले व्यक्तियों में संक्रमण प्राय: चिकित्सा हस्तक्षेप के बिना ठीक हो जाता है। हालाँकि, विशिष्ट उपचार में मुख्य रूप से शामिल हैं : 
    • नाइटाज़ोक्सानाइड : संक्रमण के उपचार के लिए प्रयुक्त एक एंटीपैरासिटिक दवा
    • डायरिया रोधी दवाएं : लोपरामाइड (लक्षणों को प्रबंधित करने के लिए)।
    • जलयोजन : निर्जलीकरण को रोकने के लिए पर्याप्त तरल पदार्थ का सेवन करना।
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR