New
The Biggest Holi Offer UPTO 75% Off, Offer Valid Till : 12 March Call Our Course Coordinator: 9555124124 Request Call Back The Biggest Holi Offer UPTO 75% Off, Offer Valid Till : 12 March Call Our Course Coordinator: 9555124124 Request Call Back

चक्रवात अल्फ्रेड

चर्चा में क्यों ?

  • ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट पर चक्रवात अल्फ्रेड आने वाला है 
  •  यह तूफान पिछले 50 साल में इस क्षेत्र के सबसे ज्यादा खतरनाक चक्रवात में से एक है

Cyclone-Alfred

  • ऑस्ट्रेलिया के मौसम विज्ञान ब्यूरो के मुताबिक चक्रवात ने पहले ही तट के इलाकों में खतरनाक लहरें पैदा कर दी हैं. 
  • गोल्ड कोस्ट पर 12.3 मीटर की रिकॉर्ड ऊंचाई वाली लहर देखी गई.

चक्रवात

  • इसकी मुख्य विशेषता तेज हवाएं और भारी वर्षा होती है
  • इसके उत्पत्ति स्थान के आधार पर अलग-अलग नाम होते हैं।
  • टाइफून: चीन सागर और प्रशांत महासागर में।
  • हरिकेन: कैरेबियन सागर और अटलांटिक महासागर में 
  • टोरनाडो: पश्चिम अफ्रीका और संयुक्त राज्य अमेरिका में।
  • विली-विलीज: उत्तर-पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में।
  • उष्णकटिबंधीय चक्रवात: हिंद महासागर क्षेत्र में।

Typhoon

  • इन सभी प्रकार के तूफानों का वैज्ञानिक नाम उष्णकटिबंधीय चक्रवात है।
  • उष्णकटिबंधीय चक्रवातों की उत्पत्ति उत्तरी व दक्षिणी गोलार्द्धों में 8 डिग्री अक्षांश से 15 डिग्री अक्षांश के मध्य महासागर की सतह पर होती है। 
  • ये महासागरों के पश्चिमी भाग में उत्पन्न होते हैं जहाँ तापमान पूर्वी भागों की तुलना में अपेक्षाकृत अधिक होता है। 
  • उत्तरी गोलार्द्ध में इनकी दिशा वामावर्त (Counter Clockwise) और दक्षिणी गोलार्द्ध में दक्षिणावर्त (Clockwise) होती है।

Tropical-Cyclone

  • निर्माण के कारक
    • 27°C या उससे अधिक का सतत समुद्री तापमान आवश्यक 
    • मध्य क्षोभमंडल में उच्च नमी 
    • हवा की औसत गति लगभग 120 किमी/घंटा
    • घूर्णन आरंभ करने के लिए कोरिओलिस बल की उपस्थिति
    • एक प्रारंभिक निम्न दबाव क्षेत्र

प्रश्न  - चक्रवात अल्फ्रेड ने किस देश को प्रभावित किया ?

(a) अमेरिका 

(b) इंग्लैंड 

(c) ऑस्ट्रेलिया

(d) इंडोनेशिया 

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X