New
IAS Foundation New Batch, Starting from 27th Aug 2024, 06:30 PM | Optional Subject History / Geography | Call: 9555124124

सतलुज नदी में टैंटलम की खोज

  • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), रोपड़ के शोधकर्ताओं द्वारा सतलज नदी में टैंटलम की खोज की गई 

टैंटलम

tantalum

  • टैंटलम एक बहुत कठोर, लचीली और चमकदार धातु है 
  • यह अत्यधिक संक्षारण प्रतिरोधी होती है। 
  • यह आर्थिक दृष्टि से अत्यधिक महत्वपूर्ण दुर्लभ धातु है।
  • इसका उपयोग इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद और सेमी-कंडक्टर बनाने में किया जाता है।
  • इस धातु की खोज स्वीडन में वर्ष 1802 में एंडर्स गुस्ताव एकेबर्ग द्वारा की गई थी 
  • इसका नाम प्रसिद्ध यूनानी राजा टैंटलस के नाम पर रखा गया है।  

सतलज नदी

satluj-river

  • प्राचीन नाम – शतुर्दि
  • उद्गम - तिब्बत में राकसताल झील
  • शिपकिला दर्रे से होकर भारत में प्रवेश करती है 
  • भारत में यह हिमाचल प्रदेश, पंजाब में बहती है 
  • लम्बाई - 2459 किमी
  • भारत - पाकिस्तान के बीच सीमा का निर्माण करती है 
  • सतलज नदी, सिंधु की सबसे दक्षिणी सहायक नदी है। 
  • यह भारत में सिंधु की सबसे लंबी सहायक नदी है।
  • सिंधु की एकमात्र सहायक नदी है जो तिब्बत से निकलती है।
  • सहायक नदियाँ – चिनाब, ब्यास, बासपा, स्पीती और स्वां

सतलज नदी पर परियोजनाएं 

  • लुहरी स्टेज-I जलविद्युत परियोजना - हिमाचल प्रदेश
  • भाखड़ा नांगल बांध - एशिया का सबसे ऊँचा बांध
  • गोबिन्द सागर झील -  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में
  • इंदिरा गांधी नहर

प्रश्न – हाल ही में किस नदी में टैंटलम की खोज की गई ?

(a) सिन्धु 

(b) रावी 

(c) सतलुज

(d) झेलम

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR