New
Delhi Centre : GS Foundation Batch, Starting from 30th Sept. 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124

पेरू में नाज़्का लाइन्स की खोज

चर्चा में क्यों ?

  • हाल ही में, वैज्ञानिकों ने पेरू में 300 से अधिक नई नाज़्का लाइनों की खोज की। 
  • इन नाज़्का लाइनों में मानव आकृतियाँ, कटे हुए सिर, पालतू पशु, मछलियाँ, पक्षी, बिल्लियाँ और मानव/पशु अंतःक्रियाएँ शामिल हैं।

नाज़्का लाइन्स

  • नाज़्का लाइन्स मानव द्वारा उकेरी गई बड़ी भू-आकृतियों का एक समूह है
  • ये पेरू के नाज़्का रेगिस्तान क्षेत्र में स्थित है।
  • यह लगभग 440 वर्ग किलोमीटर में फैली हुई हैं 
  • इनका निर्माण रेगिस्तान के तल में गड्ढे या उथले चीरे बनाकर, कंकड़ निकालकर और अलग-अलग रंग की मिट्टी से किया गया था।
  • इसमें जानवरों और पौधों के कई आलंकारिक डिजाइन हैं।
  • इन्हें 200 ई.पू. और 500 ई. के बीच इंका सभ्यता के सदस्यों द्वारा बनाया था 
  • इंका सभ्यता के सदस्यों नाज़का या नास्का के नाम से जाना जाता था
  • इनकी खोज 1920 के दशक में की गई थी 
  • वर्ष 1994 में यूनेस्को द्वारा इन लाइन्स को विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया।

पेरू

  • पेरू दक्षिणी अमरीका महाद्वीप में स्थित एक देश है।
  • इसकी सीमा इक्वाडोर, कोलंबिया, ब्राजील, बोलीविया और चिली से लगती है 
  • राजधानी – लीमा
  • मुद्रा – सोल

प्रश्न  - नाज़्का लाइन्स किस देश से संबंधित हैं ?

(a) ब्राजील 

(b) चीन 

(c) जापान 

(d) पेरू 

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR