New
IAS Foundation New Batch, Starting from 27th Aug 2024, 06:30 PM | Optional Subject History / Geography | Call: 9555124124

दिव्य कला मेला

प्रारंभिक परीक्षा – दिव्य कला मेला 
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-2,3

चर्चा में क्यों

  • 'दिव्य कला मेला' 6 से 15 अक्टूबर 2023 तक सिकंदराबाद, हैदराबाद में आयोजित किया जाएगा।

प्रमुख बिंदु

  • दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने देश भर के दिव्यांग उद्यमियों/कारीगरों के उत्पादों और शिल्प कौशल को प्रदर्शित करने के लिए एक अनूठा कार्यक्रम 'दिव्य कला मेला' आयोजित करता है।
  • 'दिव्य कला मेला' में जम्मू-कश्मीर, उत्तर पूर्वी राज्यों सहित देश के विभिन्न हिस्सों के जीवंत उत्पाद, हस्तशिल्प, हथकरघा, कढ़ाई के काम और पैकेज्ड फूड आदि एक साथ देखने को मिलेंगे।
  • यह दिव्यांगजनों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की एक अनूठी पहल है।
  • दिव्य कला मेला दिव्यांगजनों के उत्पादों और कौशल के विपणन और प्रदर्शन के लिए एक बड़ा मंच प्रदान करता है। 
  • सिकंदराबाद में होने वाला दिव्य कला मेला वाराणसी 2022 से शुरू होने वाली श्रृंखला में सातवां है।
  • यह (i) दिल्ली में दिसंबर 2022 (ii) मुंबई में फरवरी 2023 (iii) भोपाल में मार्च 2023 (iv) गुवाहाटी में मई 2023 (V) इंदौर में जून 2023 (vi) जयपुर में  29 जून-5 जुलाई2023 (vii) वाराणसी में 15-24 सितंबर 2023 आयोजित हो चुका है।
  • लगभग 20 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 100 दिव्यांग कारीगर/कलाकार और उद्यमी अपने उत्पादों और कौशल का प्रदर्शन करेंगे।
  • इसमे गृह सजावट, जीवन शैली के कपड़े, स्टेशनरी, पर्यावरण के अनुकूल उत्पाद, पैकेज्ड भोजन, जैविक उत्पाद, खिलौने, उपहार, व्यक्तिगत सहायक उपकरण, आभूषण और क्लच बैग श्रेणी के उत्पाद होंगे।
  • यह सभी के लिए 'वोकल फॉर लोकल' का अवसर होगा और दिव्यांग कारीगरों द्वारा उनके अतिरिक्त दृढ़ संकल्प से बनाए गए उत्पादों को देखा/खरीदा जा सकता है।
  • इसमें अनेक सांस्कृतिक गतिविधियां होंगी, जिसमें दिव्यांगजन कलाकारों और प्रसिद्ध पेशेवरों के प्रदर्शन भी शामिल हैं।
  • कार्यक्रम में पर्यटक देश के विभिन्न क्षेत्रों के अपने पसंदीदा भोजन का आनंद भी ले सकते हैं।
    • यह कार्यक्रम 2023-2024 के दौरान 12 शहरों में आयोजित किया जाएगा।

    प्रश्न: हाल ही में 'दिव्य कला मेला' 6 से 15 अक्टूबर 2023 को कहाँ आयोजित हुआ ? 

     (a) मुंबई 

    (b) सिकंदराबाद 

    (c) वाराणसी  

    (d) नई दिल्ली

    उत्तर: (b)

    मुख्य परीक्षा प्रश्न : 'दिव्य कला मेला' दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण में प्रमुख भूमिका निभा सकता है।विवेचना कीजिए।

                                                                                                                                                                                                         स्रोत: pib 

    Have any Query?

    Our support team will be happy to assist you!

    OR