New
IAS Foundation New Batch, Starting from 27th Aug 2024, 06:30 PM | Optional Subject History / Geography | Call: 9555124124

डॉ. सौम्या स्वामीनाथन, राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के लिए प्रधान सलाहकार नियुक्त

SAUMYA

चर्चा में क्यों ?

  • हाल ही में डॉ. सौम्या स्वामीनाथन को राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के लिए प्रधान सलाहकार नियुक्त किया गया 
  • प्रधान सलाहकार के रूप में, सौम्या स्वामीनाथन इस कार्यक्रम के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए समग्र रणनीति पर तकनीकी सलाह प्रदान करेंगी
  • ये इस कार्यक्रम के प्रभाव का आकलन करने में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और राज्य प्राधिकरणों सहायता करेगी
  • डॉ. सौम्या स्वामीनाथन विश्व स्वास्थ्य संगठन की पूर्व मुख्य वैज्ञानिक हैं।
  • ये भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद की महानिदेशक भी रह चुकी हैं 

राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम

  • इस कार्यक्रम को पूर्व में राष्ट्रीय क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम के रूप में जाना जाता था। 
  • वर्ष 2020 में इसका नाम बदलकर राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम कर दिया गया था।
  • इसका लक्ष्य भारत में टी.बी. (क्षय रोग) को वर्ष 2025 तक ख़त्म करना है। 
  • देश स्तर पर इस कार्यक्रम का नेतृत्व स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत केंद्रीय टीबी प्रभाग द्वारा किया जाता है
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR