New
IAS Foundation New Batch, Starting from 27th Aug 2024, 06:30 PM | Optional Subject History / Geography | Call: 9555124124

DRDO ने भारतीय नौसेना को चैफ रॉकेट सौंपा

CHEFF

चर्चा में क्यों ?

  • हाल ही में DRDO ने भारतीय नौसेना को मीडियम रेंज-माइक्रोवेव ऑब्स्क्यूरेंट चैफ रॉकेट सौंपा गया 

मीडियम रेंज-माइक्रोवेव ऑब्स्क्यूरेंट चैफ रॉकेट 

  • इसमें ऐसी तकनीक शामिल की गई है, जो रेडियो फ्रीक्वेंसी पकड़ने वाले उपकरणों से बचने हेतु एक कवच के रूप में काम करती है 
  • इस तकनीक को जोधपुर में स्थित रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) की रक्षा प्रयोगशाला द्वारा विकसित किया गया था 
  • मीडियम रेंज-माइक्रोवेव ऑब्स्क्यूरेंट चैफ रॉकेट की विशेषता -
    • इसमें विशेष प्रकार के रेशों का संयोजन किया गया है
    • यह रॉकेट दागे जाने पर अंतरिक्ष में माइक्रोवेव अस्पष्ट बादलों का निर्माण होता है, जो आस-पास के पर्याप्त क्षेत्र में फैल जाता है
    • यह विशिष्ट तकनीक रॉकेट के चारों ओर एक माइक्रोवेव ढाल बनाती है जो इसे रडार की पकड़ में आने की संभावना को कम करती है।

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन 

  • यह भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय की एक अनुसंधान एवं विकास विंग है।
  • इसका गठन वर्ष 1958 में भारतीय सेना के तकनीकी विकास प्रतिष्ठान और रक्षा विज्ञान संगठन के साथ तकनीकी विकास एवं उत्पादन निदेशालय को मिला कर किया गया था। 
  • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है 
  • इसका उद्देश्य अत्याधुनिक रक्षा प्रौद्योगिकियों के साथ भारतीय सेना को सशक्त बनाना है  
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR