New
IAS Foundation New Batch, Starting from 27th Aug 2024, 06:30 PM | Optional Subject History / Geography | Call: 9555124124

डस्टलिक सैन्य अभ्यास

INDO-UZBEKISTAN

  • यह भारत-उज्बेकिस्तान का एक संयुक्त सैन्य अभ्यास है 
  • इसके पांचवे संस्करण का आयोजन 15 अप्रैल से 28 अप्रैल 2024 तक उज्बेकिस्तान में किया जायेगा 
  • यह सैन्य अभ्यास दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी और आपसी सहयोग को बढ़ावा देगा 
  • यह अभ्यास, संयुक्त राष्ट्र के आदेश के तहत पहाड़ी और अर्ध-शहरी परिदृश्य में संयुक्त आतंकवाद विरोधी अभियानों पर केंद्रित है। 
  • इसका उद्देश्य दोनों सेनाओं के बीच परिचालन प्रभावशीलता और समन्वय को बढ़ावा देना है।
    • इस अभ्यास में दोनों देशों से 45-45 सैनिक भाग लेंगे।
  • भारतीय सेना के दल में गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट के सैनिक शामिल हैं
  • 'डस्टलिक' संयुक्त सैन्य अभ्यास की शुरूआत वर्ष 2019 में हुई थी 
  • इसका पहला संस्करण नवंबर 2019 में उज्बेकिस्तान में आयोजित किया गया था

उज्बेकिस्तान

UZBEK-MAP

  • उज्बेकिस्तान मध्य एशिया में स्थित एक देश है 
  • यह सोवियत संघ के विघटन के बाद एक स्वत्रन्त्र राष्ट्र बना 
  • यह एक स्थल-रुद्ध देश है 
  • इसकी सीमा ताजिकिस्तान, अफगानिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, कजाकिस्तान और किर्गिस्तान से लगती है  
  • राजधानी - ताशकंद 
  • मुद्रा - सोम 

प्रश्न - डस्टलिक सैन्य अभ्यास किन देशों के बीच आयोजित किया जाता है ?

(a) भारत और ताजिकिस्तान

(b) भारत और तुर्कमेनिस्तान

(c) भारत और उज्बेकिस्तान

(d) भारत और कजाकिस्तान

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR