New
GS Foundation (P+M) - Delhi: 5 May, 3:00 PM GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 11 May, 5:30 PM Call Our Course Coordinator: 9555124124 Request Call Back GS Foundation (P+M) - Delhi: 5 May, 3:00 PM GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 11 May, 5:30 PM Call Our Course Coordinator: 9555124124 Request Call Back

जम्मू-कश्मीर में स्वास्थ्य सेवा के लिए ई-सेहत ऐप लॉन्च

चर्चा में क्यों?

हाल ही में जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ई-सेहत ऐप का शुभारंभ किया।

ई-सेहत ऐप  के बारे में:

  • ई-सेहत ऐप जम्मू और कश्मीर स्वास्थ्य विभाग द्वारा विकसित एक डिजिटल मंच है।
  • यह राज्य के लोगों और स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ और अधिक प्रभावी बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

ई-सेहत ऐप की प्रमुख विशेषताएँ:

  • डॉक्टरों की उपलब्धता और अपॉइंटमेंट बुकिंग:
    • ऐप के माध्यम से लोग डॉक्टरों की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और उनके साथ अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं।
  • स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी:
    • यह ऐप जम्मू और कश्मीर के विभिन्न सार्वजनिक और निजी अस्पतालों में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी प्रदान करता है, जैसे:
    • डायग्नोस्टिक, सर्जिकल सेवाएं, और अन्य चिकित्सा सुविधाएँ।
  • टेलीमेडिसिन और टेलीकंसल्टेशन:
    • ऐप के माध्यम से मरीज डॉक्टर से ऑनलाइन परामर्श (टेलीकंसल्टेशन) ले सकते हैं, जिससे दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले मरीजों को भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ मिल सकती हैं।
  • आपातकालीन सेवाएँ:
    • आपातकालीन देखभाल और एम्बुलेंस सेवाओं के लिए हेल्पलाइन नंबर और अन्य सहायता सुविधाएँ उपलब्ध हैं।
  • स्वास्थ्य बीमा योजनाएँ जानकारी:
    • ऐप में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY), 
    • केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना (CGHS), 
    • भूतपूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ECHS)  
  • हॉस्पिटल हेल्पलाइन और एम्बुलेंस जानकारी:
    • मरीजों और उनके परिवारों को अस्पताल से संबंधित हेल्पलाइन नंबर और एम्बुलेंस सेवाओं की जानकारी भी मिलती है।

प्रश्न: ई-सेहत ऐप किस राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा विकसित किया गया है?

(a) उत्तर प्रदेश

(b) जम्मू और कश्मीर

(c) बिहार

(d) पंजाब

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X