New
GS Foundation (P+M) - Delhi: 26 Feb, 11:00 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 15 Feb, 10:30 AM Call Our Course Coordinator: 9555124124 GS Foundation (P+M) - Delhi: 26 Feb, 11:00 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 15 Feb, 10:30 AM Call Our Course Coordinator: 9555124124

इलेक्ट्रॉनिक कार्मिक लाइसेंस

चर्चा में क्यों?

  • भारत ने इलेक्ट्रॉनिक कार्मिक लाइसेंस (Electronic Personnel License - EPL) शुरू करके दुनिया का दूसरा देश बनने की महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।
  • इससे पहले केवल चीन ने यह व्यवस्था शुरू की गई थी।

Electronic-Personnel-License

प्रमुख बिंदु:

  • केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने इस डिजिटल लाइसेंस का शुभारंभ किया।
  • यह पहल अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (ICAO) से मंजूरी मिलने के बाद शुरू की गई है, जिससे इसकी वैश्विक मान्यता सुनिश्चित होती है।

  इलेक्ट्रॉनिक कार्मिक लाइसेंस:

  • इस प्रणाली के तहत अब पायलटों को पारंपरिक भौतिक लाइसेंस के स्थान पर इलेक्ट्रॉनिक लाइसेंस मिलेगा, जिसे आसानी से डिजिटल माध्यम से एक्सेस किया जा सकेगा।
  • इसे ईजीसीए (eGCA) मोबाइल एप्लिकेशन के ज़रिए एक्सेस किया जा सकता है।
  • पायलटों के लाइसेंसिंग की प्रक्रिया में सुरक्षा, पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाने में मदद मिलेगी।
  • वैश्विक स्तर पर भारतीय पायलटों के रोज़गार के अवसरों में सुधार होगा।

अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (ICAO):

icao

  • यह एक विशेष संयुक्त राष्ट्र (UN) एजेंसी है।
  • यह वैश्विक नागरिक उड्डयन के नियमों और मानकों को निर्धारित करने का कार्य करती है। 
  • इसका मुख्य उद्देश्य वैश्विक हवाई यातायात को सुरक्षित, सुव्यवस्थित, कुशल और पर्यावरण-अनुकूल बनाना है।
  • स्थापना: 7 दिसंबर 1944 को शिकागो कन्वेंशन के तहत की गई।
  • मुख्यालय: मॉन्ट्रियल, कनाडा
  • सदस्य देश: 193 (संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य देश)
  • भारत ICAO का सदस्य देश है और उसकी नीतियों व मानकों का पालन करता है। 

प्रश्न.  भारत इलेक्ट्रॉनिक कार्मिक लाइसेंस (EPL) शुरू करने वाला दुनिया का कौन-सा देश बना?

(a) पहला

(b) दूसरा

(c) तीसरा

(d )चौथा

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X