New
GS Foundation Batch - Admission Open | Call: 9555124124

भारत में सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या के रूप में ट्रेकोमा का उन्मूलन

चर्चा में क्यों

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, भारत में सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या के रूप में ट्रेकोमा का उन्मूलन हो चुका है 

ट्रैकोमा 

  • यह एक जीवाणु से होने वाला संक्रमण है जो आँखों को प्रभावित करता है। 
  • यह क्लैमाइडिया ट्रैकोमैटिस नामक जीवाणु के कारण होता है। 
  • यह संक्रमित लोगों की आँखों, पलकों, नाक या गले के स्राव के संपर्क में आने से फैलता है। 
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन ने ट्रेकोमा को एक उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोग घोषित किया है। 

उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोग (NTD)

  • ‘उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोग’ (NTD) उष्णकटिबंधीय संक्रामक रोगों का एक विविध समूह है
  • ये सामान्यतः अफ्रीका, एशिया और लैटिन अमेरिका जैसे विकासशील क्षेत्रों की कम आय वाली आबादी में पाए जाते हैं।
  • ये कई प्रकार के रोगजनकों, जैसे- वायरस, बैक्टीरिया, प्रोटोजोआ और परजीवियों (हेल्मिंथ्स) द्वारा संचरित होते हैं। 
  • इन रोगों में डेंगू, रेबीज़, ट्रेकोमा, एंडीमिक ट्रेपोनमेटोस (Yaws), कुष्ठ रोग (हैंसेन रोग) आदि प्रमुख हैं। 
  • वैश्विक रूप से प्रत्येक 5 में से 1 व्यक्ति NTD रोग से प्रभावित है।
  • उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोग से ग्रसित रोगियों की संख्या अधिक होने के बावजूद इनसे जुड़ी आवश्यक सुविधाओं का अभाव है।

प्रश्न  - निम्नलिखित में से कौन सा एक उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोग नहीं है ?

(a) डेंगू

(b) रेबीज़

(c) ट्रेकोमा

(d) पीलिया 

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR