New
GS Foundation (P+M) - Delhi: 26 Feb, 11:00 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 15 Feb, 10:30 AM Call Our Course Coordinator: 9555124124 GS Foundation (P+M) - Delhi: 26 Feb, 11:00 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 15 Feb, 10:30 AM Call Our Course Coordinator: 9555124124

माउंट डुकोनो ज्वालामुखी में विस्फोट

चर्चा में क्यों?

  • हाल ही में इंडोनेशिया के उत्तरी मालुकु प्रांत में स्थित माउंट डुकोनो ज्वालामुखी में विस्फोट हुआ।
  • इंडोनेशिया के ज्वालामुखी विज्ञान और भूवैज्ञानिक आपदा न्यूनीकरण केंद्र ने विमानन के लिए ऑरेंज स्तर की ज्वालामुखी वेधशाला नोटिस जारी की है।
    • यह दूसरी सबसे बड़ी चेतावनी है, जिसमें 5 किमी से नीचे विमानों की उड़ान को प्रतिबंधित किया गया है।

Mount-Dukono-volcano

माउंट डुकोनो:

  • यह ज्वालामुखी इंडोनेशिया के हलमाहेरा द्वीप पर स्थित है।
  • यह समुद्र तल से 1,087 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है।
  • यह देश के 127 सक्रिय ज्वालामुखियों में से एक है।
  • यह वर्ष 1933 से लगातार सक्रिय है। 

 इंडोनेशिया:

Indonesia

  • यह दक्षिण पूर्व एशिया और ओशिनिया में स्थित एक द्वीपीय देश है।
  • यह हिन्द महासागर और प्रशांत महासागर के बीच स्थित है।
  • इसमें लगभग 17,000 से अधिक द्वीप हैं, जिनमें जावा, सुमात्रा, बाली, बोर्नियो, और पापुआ प्रमुख हैं।
  • राजधानी: जकार्ता
  • मुद्रा: इंडोनेशियाई रुपिया (IDR)
  • स्थलीय सीमा साझा: मलेशिया,  पापुआ न्यू गिनी,  पूर्वी तिमोर (East Timor या तिमोर-लेस्ते)

प्रश्न. माउंट डुकोनो ज्वालामुखी कहाँ स्थित है?

(a) जापान

(b) इंडोनेशिया

(c) फिलीपींस

(d) हवाई

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR