New
IAS Foundation New Batch, Starting from 27th Aug 2024, 06:30 PM | Optional Subject History / Geography | Call: 9555124124

चंडीगढ़ में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के क्षेत्रीय सुविधा कार्यालय की स्थापना

  • केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने चंडीगढ़ में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBSC) के क्षेत्रीय सुविधा कार्यालय की स्थापना करने की घोषणा की
  • इसकी स्थापना का प्रमुख उद्देश्य फिल्म निर्माताओं के लिए व्यवसाय करने को अधिक आसान बनाना है।
  • चंडीगढ़ में इस केंद्र के खुलने से पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड के फिल्मकारों को विशेष लाभ मिलेगा।
  • वर्तमान में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBSC) के नौ क्षेत्रीय कार्यालय हैं –
    1. मुंबई
    2. कोलकाता
    3. चेन्नई
    4. बैंगलोर
    5. तिरुवनंतपुरम
    6. हैदराबाद
    7. नई दिल्ली
    8. कटक
    9. गुवाहाटी 

केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड(CBSC)

  • यह सूचना और प्रसारण मंत्रालय के तहत एक सांविधिक निकाय है,
  • इसका गठन सिनेमैटोग्राफ अधिनियम, 1952 के प्रावधानों के तहत किया गया है।
  • इसका मुख्यालय मुंबई में है।
  • CBSC द्वारा प्रमाणित होने के बाद ही फिल्मों को भारत में सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किया जा सकता है।
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR