New
IAS Foundation New Batch, Starting from 27th Aug 2024, 06:30 PM | Optional Subject History / Geography | Call: 9555124124

हर घर तिरंगा अभियान

चर्चा में क्यों ?

  • हाल ही में केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने घोषणा की कि 9 से 15 अगस्त, 2024 तक "हर घर तिरंगा" अभियान चलाया जाएगा।
  • यह तीसरा "हर घर तिरंगा" अभियान है 
  • इससे पहले वर्ष 2022  तथा वर्ष 2023  में भी इसका आयोजन किया गया था 
  • इस पहल का उद्देश्य हर भारतीय को राष्ट्रीय ध्वज, तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित करके नागरिकों में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना पैदा करना है
  • हर घर तिरंगा उत्सव के तहत देशभर में लोक संपर्क से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जायेंगी, जिनमें शामिल हैं -
    • तिरंगा दौड़ 
    • तिरंगा संगीत कार्यक्रम
    • नुक्कड़ नाटक
    • चित्रकला प्रतियोगिता
    • तिरंगा के विकास पर प्रदर्शनी
    • फ्लैश मॉब
  • इस अभियान के तहत 13 अगस्त को  संसद सदस्यों की विशेष तिरंगा बाइक रैली आयोजित की जाएगी 
  • यह रैली भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली से शुरू होगी और इंडिया गेट से होते हुए मेजर ध्यानचंद स्टेडियम पर समाप्त होगी।

प्रश्न  - "हर घर तिरंगा" अभियान का आयोजन किया जायेगा ?

(a) 9 से 14 अगस्त तक

(b) 10 से 15 अगस्त 2024

(c) 9 से 15 अगस्त 2024 

(d) 11 से 15 अगस्त 2024 

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X