New
GS Foundation (P+M) - Delhi: 26 Feb, 11:00 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 15 Feb, 10:30 AM Call Our Course Coordinator: 9555124124 GS Foundation (P+M) - Delhi: 26 Feb, 11:00 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 15 Feb, 10:30 AM Call Our Course Coordinator: 9555124124

फगली उत्सव

चर्चा में क्यों?

  • हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के यांगपा गांव में पारंपरिक ‘फगली’ उत्सव का आयोजन किया गया।

Fagli-Festival

फगली उत्सव के बारे में:

  • यह एक पारंपरिक उत्सव है। 
  • हिमाचल प्रदेश में,शिमला, किन्नौर एवं कुल्लू जिलों में मनाया जाता है।
  • यह आमतौर पर फरवरी या मार्च में मनाया जाता है।
  • ये सर्दियों से वसंत में संक्रमण का प्रतीक है।
  • फाल्गुन माह में आयोजन के कारण इस त्यौहार को ‘फागुली’ या ‘फाग’ के नाम से भी जाना जाता है।

फगली उत्सव की विशेषताएँ:

  • इसमें पुरुष मंडलियों में नृत्य करते हैं।
  • वे चेहरे पर मुखौटे के साथ पारंपरिक पोशाक पहनते हैं।
  • यह मेला देवता और दानव के बीच वर्चस्व के संघर्ष को दिखाने के लिए आयोजित किया जाता है
    • इसमें अंततः देवता विजयी होते हैं।
  • मुखौटा पहने और पूरे शरीर पर घास बांधे एक व्यक्ति राक्षस का अभिनय करता है
  • भगवान का प्रतिनिधित्व गुर (भगवान का प्रवक्ता) करता है।
  • ढोल-नगाड़ों की ताल के साथ विशेष नृत्य ‘देव खेल’ एवं ‘रक्ष खेल’ का आयोजन किया जाता है। 
  • पारंपरिक गाथाओं के अनुसार-
    • ‘टुंडी राक्षस’ मनाली से लेकर अर्छंडी तक रहने वाले लोगों को परेशान करता था
    • मनु ऋषि ने शांडिल्य ऋषि की मदद से उसका वध कर दिया था।

प्रश्न: 'फगली' उत्सव किस राज्य में मनाया जाता है?

(a) उत्तराखंड

(b) हिमाचल प्रदेश

(c) पंजाब

(d) उत्तर प्रदेश

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X