New
IAS Foundation New Batch, Starting from 27th Aug 2024, 06:30 PM | Optional Subject History / Geography | Call: 9555124124

फिन व्हेल

  • हाल ही में जापान ने शिकार की जाने वाली व्हेल मछलियों की सूची में फिन व्हेल को भी शामिल किया है। 
    • केवल तीन देशों- नॉर्वे, आइसलैंड और जापान द्वारा व्हेल का वाणिज्यिक स्तर शिकार किया जाता है। 
    • शिकार किए जाने वाले व्हेल प्रजातियों की इस सूची में फिन व्हेल के अलावा मिंक, ब्राइड और सेई व्हेल शामिल हैं।

फिन व्हेल के बारे में

  • फिन व्हेल पृथ्वी पर ब्लू व्हेल के बाद दूसरी सबसे बड़ी व्हेल प्रजाति है, जिसे 'फ़िनबैक' या 'रेज़रबैक' व्हेल भी कहा जाता है।
  • वैज्ञानिक नाम : बालेनोप्टेरा फिसालस (Balaenoptera physalus)।
  • IUCN स्थिति : संकटग्रस्त (EN)। 
  • पर्यावास एवं विस्तार : सामान्य तौर पर सभी प्रमुख महासागरों के गहरे, अपतटीय जल में पाई जाती हैं, मुख्य रूप से समशीतोष्ण से ध्रुवीय अक्षांशों में।
    • कैलिफोर्निया की खाड़ी, जापान के समीप पूर्वी चीन सागर तथा भूमध्य सागर।
  • विशेषताएं : 
    • चिकने व सुव्यवस्थित शरीर के साथ V आकार का सिर। ब्लू व्हेल की तुलना में फिन व्हेल का सिर अधिक नुकीला होता है।
    • पीठ पर हल्के रंगों के विभिन्न पैटर्न होते हैं।
    • ये आमतौर पर समूहों में पाई जाती हैं। 
    • जीवनकाल लगभग 90 वर्ष तक का होता है।
    • गर्मियों के दौरान क्रिल या अन्य छोटी मछलियों का शिकार जबकि सर्दियों में उपवास करती हैं।
  • खतरा
    • वाणिज्यिक स्तर पर शिकार 
    • समुद्री जहाजों से टक्कर
    •  मछली पकड़ने के गियर में उलझना
    • मानव जनित महासागरीय शोर
    • आवास की कमी
    • समुद्र में विषाक्त पदार्थों की बढ़ती मात्रा
    • जलवायु परिवर्तन
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR