चर्चा में क्यों ?
- भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा गुजरात के गांधीनगर में पहले बिम्सटेक (BIMSTEC) युवा शिखर सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया।
- यह सम्मेलन महात्मा मंदिर कन्वेंशन सेंटर में हुआ
- इसका उद्देश्य बिम्सटेक सदस्य देशों के बीच युवा नेतृत्व को सशक्त बनाना, नवाचार को बढ़ावा देना और क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करना था।
- बिम्सटेक क्षेत्र की 1.8 बिलियन आबादी में 60% से अधिक युवा हैं, जो इस क्षेत्र के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
![](https://www.sanskritiias.com/uploaded_files/images/BIMSTEC_YOUTH_SUMMIT.jpg)
सम्मेलन का महत्व और भविष्य की दिशा
- युवाओं को प्रेरित करने, नेतृत्व क्षमता विकसित करने और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए एक ऐतिहासिक मंच।
- बिम्सटेक सदस्य देशों के बीच सहयोग को नई मजबूती प्रदान करने का प्रयास।
- स्टार्टअप्स, डिजिटल बुनियादी ढांचे और कौशल विकास के माध्यम से क्षेत्रीय आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल।
- यह सम्मेलन युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने, क्षेत्रीय विकास को मजबूत करने और नवाचार को गति देने के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा।
BIMSTEC -बहुक्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी पहल
- बिम्सटेक (BIMSTEC) एक क्षेत्रीय संगठन है, जिसमें बंगाल की खाड़ी को घेरने वाले तटीय देशों को शामिल किया गया है।
- इसका उद्देश्य सदस्य देशों के बीच आर्थिक, सामाजिक, और तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देना है।
स्थापना:-
- बिम्सटेक की स्थापना वर्ष 1997 में बैंकॉक घोषणा पर हस्ताक्षर करने के साथ हुई।
सचिवालय:-
सदस्य देश (7 सदस्य):-
![](https://www.sanskritiias.com/uploaded_files/images/BIMSTEC_COUNTRIES.jpg)
- बांग्लादेश
- भूटान
- भारत
- नेपाल
- श्रीलंका
- म्यांमार
- थाईलैंड
इसमें सार्क के 5 सदस्य और आसियान के 2 सदस्य शामिल हैं।
- बिम्सटेक को शुरू में बीआईएसटी-ईसी (बांग्लादेश, भारत, श्रीलंका, थाईलैंड- आर्थिक सहयोग) के रूप में जाना जाता था।
- म्यांमार (1997), भूटान (2004), और नेपाल (2004) के इसमें शामिल होने के बाद यह बिम्सटेक बना।
बिम्सटेक के उद्देश्य:-
- आर्थिक विकास में तेजी लाना: व्यापार और निवेश को बढ़ावा देना।
- आर्थिक, सामाजिक, तकनीकी और वैज्ञानिक क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाना।
- सहायता में सुधार: शैक्षिक, व्यावसायिक और तकनीकी प्रशिक्षण।
- प्रभावी सहयोग: अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय संगठनों के साथ सहयोग बनाए रखना।
- शांति और स्थिरता बनाए रखना: आतंकवाद, संगठित अपराध, प्राकृतिक आपदाओं, जलवायु परिवर्तन और संचारी रोगों से निपटना।
- सामाजिक प्रगति में सुधार: गरीबी उन्मूलन के प्रयासों को बढ़ावा देना।
- कनेक्टिविटी का विकास: आर्थिक एकीकरण के लिए क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ाना।
प्रश्न - हाल ही में पहला बिम्सटेक युवा शिखर सम्मेलन कहाँ आयोजित किया गया ?
(a) गांधीनगर
(b) दिल्ली
(c) मुंबई
(d) चेन्नई
|