New
IAS Foundation New Batch, Starting from 27th Aug 2024, 06:30 PM | Optional Subject History / Geography | Call: 9555124124

मत्स्य पालन ग्रीष्मकालीन सम्मेलन 2024

MATSYA

चर्चा में क्यों ?

  • हाल ही में तमिलनाडु के मदुरै में 'मत्स्य पालन ग्रीष्मकालीन सम्मेलन 2024' का आयोजन किया गया।
  • इसका आयोजन मत्स्य पालन विभाग द्वारा किया गया है।
  • इसमें प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत 321 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई।

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना

SAMPDA

  • मत्स्य पालन विभाग, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय इस योजना को लागू कर रहा है। 
  • यह भारत में मत्स्य पालन क्षेत्र के सतत और जिम्मेदार विकास के माध्यम से नीली क्रांति लाने की एक योजना है। 
  • इस पर अनुमानित 20050 करोड़ रुपये का निवेश होगा। 
  • इसका उद्देश्य मछुआरों के कल्याण सहित मत्स्य पालन क्षेत्र का समग्र विकास करना है। 
  • इसको सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वित्त वर्ष 2020-21 से वित्त वर्ष 2024-25 तक 5 वर्षों की अवधि के लिए लागू किया जा रहा है।
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR