New
IAS Foundation New Batch, Starting from 27th Aug 2024, 06:30 PM | Optional Subject History / Geography | Call: 9555124124

जी-20 ट्रोइका

चर्चा में क्यों

हाल ही में, भारत ‘जी-20 ट्रोइका’ में शामिल हुआ। इसके साथ ही भारत ने जी-20 का अध्यक्ष पद संभालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

प्रमुख बिंदु

  • ‘ट्रोइका’ से तात्पर्य जी-20 के भीतर उस शीर्ष समूह से है, जिसमें जी-20 सम्मलेन की अध्यक्षता करने वाले पिछले (जैसे- इटली), वर्तमान (जैसे- इंडोनेशिया) और आगामी (जैसे- भारत) देश शामिल होते हैं।
  • इंडोनेशिया 1 दिसंबर, 2022 को भारत को जी-20 की अध्यक्षता सौंपेगा और भारत पहली बार वर्ष 2023 में ‘जी-20 लीडर्स समिट’ का आयोजन करेगा।
  • इटली ने इसी वर्ष अक्टूबर में जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी की जिसमें भारतीय प्रधानमंत्री ने तालिबान के अधिग्रहण के बाद अफगानिस्तान के भविष्य के मुद्दे को उठाया था।
  • अगले वर्ष के शिखर सम्मेलन का आयोजन इंडोनेशिया द्वारा ‘रिकवर टुगेदर, रिकवर स्ट्रॉन्गर’ विषय के साथ किया जाएगा।
  • ‘ट्रोइका’ सदस्य के रूप में भारत जी-20 के एजेंडे की निरंतरता सुनिश्चित करने के लिये इंडोनेशिया और इटली के साथ मिलकर कार्य करेगा।
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR