New
IAS Foundation New Batch, Starting from 27th Aug 2024, 06:30 PM | Optional Subject History / Geography | Call: 9555124124

प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और स्थिरता पर वैश्विक सम्मेलन

चर्चा में क्यों ?

Plastics-Recycling

  • हाल ही में नई दिल्ली में प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और स्थिरता पर वैश्विक सम्मेलन आयोजित हुआ।
  • इसका आयोजन अखिल भारतीय प्लास्टिक निर्माता संघ और रसायन एवं पेट्रोकेमिकल्स निर्माता संघ द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था।
  • इस वैश्विक सम्मेलन ने प्लास्टिक उद्योग में उद्योग के नेताओं, नवप्रवर्तकों, नीति निर्माताओं और पर्यावरण विशेषज्ञों सहित अन्य  हितधारकों के लिए एक मंच प्रदान किया 
  • इसका प्रमुख उद्देश्य प्लास्टिक पुनर्चक्रण और टिकाऊ प्रथाओं के पुनर्चक्रण में नवाचारों के बारे में विचारों का अदान प्रदान करना था 
  • इस सम्मेलन का मुख्य विषय प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग, पर्यावरण पर इसका प्रतिकूल प्रभाव और इसके समाधान लागू करने के लिए आवश्यक कदम पर चर्चा करना था 
  • भारत सरकार ने देश में पर्यावरणीय स्थिरता को मजबूत करने के लिए 2070 तक शून्य अपशिष्ट लक्ष्य प्राप्त करने का लक्ष्य रखा है।

अखिल भारतीय प्लास्टिक निर्माता संघ

  • यह भारत के प्लास्टिक उद्योग में सबसे बड़े शीर्ष निकायों में से एक है।
  • स्थापना – वर्ष 1945 
  • मुख्यालय - मुंबई 

रसायन एवं पेट्रोकेमिकल्स निर्माता संघ  

  • यह भारतीय रसायन और पेट्रोकेमिकल्स उद्योग का शीर्ष निकाय है। 
  • स्थापना – वर्ष 1993 
  • मुख्यालय - नई दिल्ली
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR