New
UPSC Foundation Course, Delhi & Prayagraj Centre | Call: 9555124124

ग्लोबल फिनटेक फेस्ट

चर्चा में क्यों ?

  • हाल ही में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2024 को संबोधित किया। 

ग्लोबल फिनटेक फेस्ट

  • इसका आयोजन मुंबई में जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में किया गया था 
  • इसे पेमेंट्स काउंसिल ऑफ इंडिया, नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया और फिनटेक कन्वर्जेंस काउंसिल ने संयुक्त रूप से आयोजित किया है। 
  • इसका उद्देश्य फिनटेक में भारत की प्रगति को प्रदर्शित करना और इस क्षेत्र के प्रमुख हितधारकों को एक मंच पर लाना है।
  • इसमें भारत और कई अन्य देशों के नीति निर्माताओं, नियामकों, वरिष्ठ बैंकरों, उद्योग जगत के दिग्गजों और शिक्षाविदों सहित लगभग 800 प्रतिभागी शामिल हुए 
  • इसमें फिनटेक परिदृश्य में नवीनतम नवाचारों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। 
  • इसमें 20 से अधिक विचार नेतृत्व रिपोर्ट और श्वेत पत्र लॉन्च किए जाएंगे, जो अभियान और गहन उद्योग जानकारी प्रदान करेंगे।

फिनटेक 

  • फिनटेक शब्द वित्त(Finance) और प्रौद्योगिकी (Technology) से मिलकर बना है।
  • फिनटेक, प्रौद्योगिकियों का उपयोग करने वाले स्टार्ट-अप एवं अन्य कंपनियाँ हैं
  • ये वित्तीय प्रणालियों के निर्माण एवं वित्तीय सेवाओं के वितरण को प्रौद्योगिकी के प्रयोग के माध्यम से अधिक दक्ष बनाती हैं। 

प्रश्न  - ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2024 का आयोजन कहाँ किया गया ?

(a) नई दिल्ली 

(b) चेन्नई 

(c) हैदराबाद 

(d) मुंबई 

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR