New
Delhi Centre : GS Foundation Batch, Starting from 30th Sept. 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124

गोवा मैरीटाइम सिम्पोजियम 2024 कार्यक्रम

चर्चा में क्यों ?

  • हाल ही में गोवा के नौसेना युद्ध महाविद्यालय में गोवा मैरीटाइम सिम्पोजियम के पांचवें संस्करण का आयोजन किया गया 
  • इसका आयोजन 23 से 24 सितंबर, 2024 तक हुआ 
  • इसकी मेजबानी भारतीय नौसेना द्वारा की गई 
  • सम्मेलन की थीम - "हिंद महासागर क्षेत्र में आम समुद्री सुरक्षा चुनौतियां - अवैध, अप्रतिबंधित एवं अनियमित मछली पकड़ने और अन्य अवैध समुद्री गतिविधियों जैसे मौजूदा खतरों को कम करने के प्रयासों में प्रगतिशील पद्धतियां"। 
  • इस सम्मलेन के दौरान हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा बढ़ाने की दिशा में सहयोगात्मक प्रयासों पर चर्चा की गई 
  • इसमें 12 हिंद महासागर तटीय देशों ने भाग लिया – 
  • बांग्लादेश, कोमोरोस, इंडोनेशिया, मेडागास्कर, मलेशिया, मालदीव, मॉरीशस, म्यांमार, सेशेल्स, सिंगापुर, श्रीलंका और थाईलैंड 
  • इसके अलावा, केन्या और तंजानिया के पर्यवेक्षक भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए 

गोवा मैरीटाइम सिम्पोजियम  कार्यक्रम

  • भारतीय नौसेना द्वारा वर्ष 2016 में इसकी शुरुआत की गई थी 
  • यह भारत और हिंद महासागर क्षेत्र के प्रमुख समुद्री देशों के बीच सहयोग और आपसी समझ को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है।
  • यह नौसेना युद्ध महाविद्यालय, गोवा द्वारा द्विवार्षिक रूप से आयोजित किया जाता है।

प्रश्न - गोवा मैरीटाइम सिम्पोजियम  कार्यक्रम की शुरुआत कब हुई थी ?

(a) वर्ष 2010

(b) वर्ष 2014

(c) वर्ष 2016

(d) वर्ष 2018

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR