New
IAS Foundation New Batch, Starting from 27th Aug 2024, 06:30 PM | Optional Subject History / Geography | Call: 9555124124

गोपी थोटाकुरा बने पहले भारतीय अंतरिक्ष पर्यटक

GOPIT

चर्चा में क्यों ?

  • गोपी थोटाकुरा भारत के पहले भारतीय अंतरिक्ष पर्यटक बन गए हैं 
  • ये 19 मई को ब्लू ओरिजिन के न्यू शेपर्ड-25 मिशन के दल में शामिल होकर अंतरिक्ष में गए  
    • ये राकेश शर्मा के बाद अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय हैं 
    • राकेश शर्मा अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय थे ये वर्ष 1984 में अंतरिक्ष में गए थे। 

न्यू शेपर्ड-25 मिशन 

  • इस मिशन में कुल छह अंतरिक्ष पर्यटक शामिल हैं   
  • ये अंतरिक्ष पर्यटक लगभग 10 मिनट तक अंतरिक्ष में रहे। 
  • इसके बाद अंतरिक्षयान की धरती पर सुरक्षित वापसी हुई।
  • यह मिशन न्यू शेपर्ड प्रोग्राम के लिए सातवीं और इसके इतिहास की 25वीं मानव उड़ान थी।
  •  अब तक इस प्रोग्राम के तहत 31 लोगों को कर्मन रेखा के ऊपर ले जाया चुका है।  
  • कर्मन रेखा समुद्र तल से 100 किमी ऊपर स्थित, यह एक काल्पनिक रेखा है
  • यह पृथ्वी के वायुमंडल और बाहरी अंतरिक्ष के बीच पारंपरिक सीमा है।
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR