New
IAS Foundation New Batch, Starting from 27th Aug 2024, 06:30 PM | Optional Subject History / Geography | Call: 9555124124

गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस(GeM)

चर्चा में क्यों ?

gem

  • वित्तीय वर्ष 2023-24 में गवर्नमेंट ई मार्केटप्लेस (GeM) के माध्यम से वस्तुओं तथा सेवाओं की खरीद ने 4 लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।
  • यह वर्ष 2016-17 की तुलना में लगभग 1000 गुना की वृद्धि है 
  • 30 जुलाई 2024 तक, GeM पर वस्तुओं एवं सेवाओं के लिए कुल  सकल व्यापारिक मूल्य 9.82 लाख करोड़ रुपये से अधिक का है।
  • वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान, GeM ने 62 लाख से अधिक लेनदेन दर्ज किए। 

गवर्नमेंट ई मार्केटप्लेस (GeM)

  • यह विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों द्वारा वस्तुओं तथा सेवाओं की खरीद की सुविधा के लिये शुरू किया गया एक ऑनलाइन मंच है।  
  • इसे वर्ष 2016 में शुरू किया गया था 
  • वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, इसके लिए नोडल मंत्रालय है 

प्रश्न - गवर्नमेंट ई मार्केटप्लेस (GeM) किस मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करता है ?

(a) वित्त मंत्रालय 

(b) गृह मंत्रालय 

(c) विदेश मंत्रालय 

(d) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X