New
IAS Foundation New Batch, Starting from 27th Aug 2024, 06:30 PM | Optional Subject History / Geography | Call: 9555124124

ग्रीन शिपिंग योजना (Green shipping plan)

प्रारंभिक परीक्षा – ग्रीन शिपिंग कार्य योजना (Green shipping plan)
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-3

चर्चा में क्यों

  • पर्यावरण-अनुकूल प्रथाओं को बढ़ावा देने एवं कम उत्सर्जन वाले जहाजों के लिए ग्रीन शिपिंग कार्य योजना भारत को समुद्री पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनाने में मदद कर सकता है।

प्रमुख बिंदु

  • नौवहन महानिदेशक ने 4 अक्टूबर 2023 को INMEX SMM इंडिया 2023 समुद्री उद्योग प्रदर्शनी में कहा कि भारत का समुद्री व्यापार 9% अनुमानित विकास दर के साथ 2047 तक 20 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
  • हाल की उपलब्धियों में प्रमुख बंदरगाहों की क्षमता को दोगुना करना, पर्याप्त जलमार्ग विकास, क्रूज यात्रियों और नाविकों में वृद्धि, विस्तारित सौर ऊर्जा और लाइटहाउस पर्यटन शामिल हैं।
  • यह प्रगति सागरमाला और डिजिटलीकरण पहल जैसे सुधारों से प्रेरित है।
  • उन्होंने क्षेत्र के दृष्टिकोण में चौगुनी बंदरगाह क्षमता, स्वच्छ ऊर्जा ईंधन केंद्र, क्रूज पर्यटन विकास, जहाज निर्माण और रीसाइक्लिंग नेतृत्व और 5,000 किमी क्षेत्रीय जलमार्ग ग्रिड शामिल हैं।
  • जहाज डिजाइन, आईओटी, स्वचालन और एकीकृत ब्रिज सिस्टम में प्रगति इस क्षेत्र में उभरते नवाचार हैं।
  • शिपिंग परिवहन का सबसे किफायती और पर्यावरण-अनुकूल तरीका है, जो वैश्विक व्यापार में महत्वपूर्ण योगदान देता है और कार्बन फुटप्रिंट को कम करता है।
  • भारत अब वैकल्पिक ईंधन, ऊर्जा दक्षता और डेटा उत्पादन जैसे महत्वपूर्ण विषयों में महत्त्वपूर्ण प्रगति कर रहा है
  • एलएनजी(LNG), हाइड्रोजन और जैव ईंधन जैसे उल्लेखनीय नवाचार किए जा रहे हैं।
  • ऊर्जा-कुशल डिजाइन और निर्बाध डिजिटल एकीकरण सुरक्षा और दक्षता मानकों को बढ़ा रहे हैं।
    • भारत नवाचार को प्रोत्साहन, स्टार्ट-अप के लिए सहायता और अधिक कुशल हरित समुद्री भविष्य को आकार देने के लिए सहयोग की वकालत कर रहा  है।

    इनमेक्स एसएमएम इंडिया (INMEX SMM India)

    • इंफॉर्मा मार्केट्स इन इंडिया और हैम्बर्ग मेस्से एंड कांग्रेस द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित होता है।
    • इनमेक्स एसएमएम इंडिया एक ऐसा कार्यक्रम है जो अंतरराष्ट्रीय समुद्री और शिपिंग उद्योग को एक साथ लाता है।
    • यह आयोजन नेटवर्किंग, ज्ञान साझाकरण और व्यावसायिक अवसरों के लिए एक मंच प्रदान करता है।
    • इस आयोजन में वैश्विक और भारतीय कंपनियां जहाज निर्माण, जहाज उपकरण, अपतटीय और बंदरगाह प्रौद्योगिकियों, समुद्री सुरक्षा और हरित प्रौद्योगिकियों में अपने नवाचारों का प्रदर्शन करेंगी।
      • INMEX SMM India का आगामी संस्करण 4-6 अक्टूबर 2023 को मुंबई में हो रहा है।

      प्रश्न: हाल ही में  INMEX SMM India का नया संस्करण 4-6 अक्टूबर 2023 को कहाँ आयोजित हुआ?

      (a) मुंबई 

      (b) हैदराबाद 

      (c) गोवा  

      (d)  दिल्ली 

      उत्तर: (a)

      मुख्य परीक्षा प्रश्न :क्या ग्रीन शिपिंग कार्य योजना भारत को समुद्री पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनाने में मदद कर सकता है? चर्चा कीजिए।

                                                                                                                                                                                                  स्रोत: The Hindu

      Have any Query?

      Our support team will be happy to assist you!

      OR