New
IAS Foundation New Batch, Starting from 27th Aug 2024, 06:30 PM | Optional Subject History / Geography | Call: 9555124124

भारतीय फार्मा निर्यात में वृद्धि

चर्चा में क्यों

वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान भारत के फार्मा निर्यात में वित्त वर्ष 2013-14 की तुलना में लगभग 103% की वृद्धि देखी गई।

फार्मा व्यापार की स्थिति

  • वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान फार्मा निर्यात 1,83,422 करोड़ रुपये तक पहुँच गया है। वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान अर्जित निर्यात फार्मा सेक्टर का अब तक का सर्वश्रेष्ठ निर्यात प्रदर्शन है।
  • फार्मा व्यापार संतुलन लगातार भारत के पक्ष में बना हुआ है। 8 वर्षों में निर्यात में लगभग 10 बिलियन अमेरिकी डालर की वृद्धि हुई है। भारतीय फार्मास्युटिकल उद्योग का वर्तमान बाजार आकार लगभग 50 बिलियन अमेरिकी डालर है।
  • विश्व के लगभग 60% टीके एवं 20% जेनेरिक दवाएँ भारत से आती हैं। भारत मात्रा के हिसाब से विश्व भर में तीसरे एवं मूल्य के अनुसार 14वें स्थान पर है।
  • भारत के वैश्विक फार्मा निर्यातों में फार्मास्यूटिकल एवं औषधियों का हिस्सा 5.92% है। देश के कुल फार्मा निर्यात में फॉर्मूलेशन एवं बायोलॉजिकल्स की हिस्सेदारी 73.31% है, इसके बाद बल्क ड्रग्स और ड्रग इंटरमीडिएट्स का स्थान आता है।

सफलता का कारण

  • भारत की फार्मा सफलता के पीछे देश की विश्व स्तरीय विनिर्माण उत्कृष्टता, मजबूत बुनियादी ढांचा, लागत-प्रतिस्पर्धात्मकता, प्रशिक्षित मानव पूंजी तथा नवाचार का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा है।
  • भारत के शीर्ष 5 फार्मा निर्यात गंतव्य देश अमेरिका, ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका, रूस एवं नाइजीरिया हैं। विदित है कि भारत ने 97 से अधिक देशों को कोविड-19 टीकों की 115 मिलियन से अधिक खुराकें उपलब्ध कराईं।
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR