New
IAS Foundation New Batch, Starting from 27th Aug 2024, 06:30 PM | Optional Subject History / Geography | Call: 9555124124

गुरु घासीदास-तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व

चर्चा में क्यों ?

  • हाल ही में छत्तीसगढ़ सरकार ने एक नया टाइगर रिजर्व स्थापित करने  को मंजूरी दी। 
  • इसका नाम गुरु घासीदास-तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व रखा जाएगा।
  • यह देश का तीसरा सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व होगा 
    • आंध्रप्रदेश का नागार्जुनसागर श्रीसैलम टाइगर रिजर्व देश का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व है।
    • असम का मानस टाइगर रिजर्व देश का दूसरा बड़ा टाइगर रिजर्व है।
  • यह छत्तीसगढ़ में चौथा टाइगर रिजर्व होगा 
  • वर्तमान समय में छत्तीसगढ़ में तीन टाइगर रिजर्व हैं –
    1. उदंती-सीतानदी
    2. अचानकमार 
    3. इंद्रावती 

गुरु घासीदास-तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व 

  • यह छत्तीसगढ़ के उत्तरी भाग में मध्य प्रदेश और झारखंड की सीमा से लगा हुआ है।
  • इसे गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान और तमोर पिंगला वन्यजीव अभयारण्य को मिलकर बनाया जायेगा 
  • इसमें बाघ, तेंदुए, लकड़बग्घा, सियार, भेड़िये, भालू, चिंकारा और चीतल आदि जानवर पाए जाते हैं 
  • यह बांधवगढ़ और पलामू टाइगर रिजर्व के बीच बाघों के आवागमन के लिए एक गलियारा प्रदान करेगा।

प्रश्न  - निम्नलिखित में से कौन सा टाइगर रिजर्व देश का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व है ?

(a) पीलीभीत टाइगर रिजर्व

(b) इंद्रावती टाइगर रिजर्व

(c) नागार्जुनसागर श्रीसैलम टाइगर रिजर्व

(d) मानस टाइगर रिजर्व

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X