New
Delhi Centre : GS Foundation Batch, Starting from 30th Sept. 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124

हरिनी अमरसूर्या बनीं श्रीलंका की प्रधानमंत्री

चर्चा में क्यों ?

  • हाल ही में हरिनी अमरसूर्या को श्रीलंका का प्रधान मंत्री नियुक्त किया गया 
    • हरिनी अमरसूर्या ने श्रीलंका के प्रधानमंत्री के रूप में दिनेश गुणवर्धने का स्थान लिया
  • ये श्रीलंका की 16वीं प्रधान मंत्री हैं। 
  • ये श्रीलंका की प्रधानमंत्री नियुक्त होने वाली तीसरी महिला हैं। 
    • इनसे पहले सिरिमावो भंडारनायके और चंद्रिका कुमारतुंगा श्रीलंका की प्रधानमंत्री रह चुकी हैं 
    • सिरिमावो भंडारनायके वर्ष 1960 में श्रीलंका की और विश्व की पहली महिला प्रधान मंत्री बनी थीं।
  • हरिनी अमरसूर्या ने दिल्ली विश्वविद्यालय से समाजशास्त्र में स्नातक की पढाई की है।

श्रीलंका

  • श्रीलंका, हिन्द महासागर में स्थित एक द्वीपीय देश है
  • यह दक्षिण-पश्चिम में मालदीव और उत्तर-पश्चिम में भारत के साथ समुद्री सीमा साझा करता है
  • यह पाक जलडमरूमध्य द्वारा भारत से अलग होता है। 
  • राजधानी - कोलंबो 
  • मुद्रा - श्रीलंकाई रुपया

प्रश्न  - विश्व की पहली महिला प्रधान मंत्री कौन थीं ?

(a) इंदिरा गांधी 

(b) बेनजीर भुट्टो 

(c) मार्गरेट थैचर

(d) सिरिमावो भंडारनायके

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR