New
UPSC Foundation Course, Delhi & Prayagraj Centre | Call: 9555124124

ओडिशा में मनाया गया फसल उत्सव 'नुआखाई'

चर्चा में क्यों ?

  • 8 सितंबर को ओडिशा में फसल उत्सव 'नुआखाई' मनाया गया

नुआखाई

  • यह ओडिशा का वार्षिक फसल उत्सव है।
  • यह त्योहार किसानों द्वारा गणेश चतुर्थी के एक दिन बाद मनाया जाता है।
  • यह वार्षिक उत्सव मौसम की नई फसलों की कटाई का प्रतीक है। 
  • नुआखाई का शाब्दिक अर्थ है- नया खाना। 
  • इस दौरान काटी गई नई फसल की पूजा की जाती है और लोग अपने परिवार के साथ चावल की नई फसल खाकर इसे मनाते हैं।
  • इसमें लोग अपने इष्टदेवों और पूर्वजों को 'नबन्ना (मौसम की पहली कटी हुई चावल की फसल)' अर्पित करते हैं।
  • इस त्यौहार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा 'जुहार भेट' अनुष्ठान है। 
  • इसमें दोस्तों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों के साथ शुभकामनाओं का आदान-प्रदान होता है। 
  • इसमें लोग अपने से बड़ों को 'नुआखाई जुहार' कहकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
  • इस त्योहार का उद्देश्य सामाजिक जुड़ाव का जश्न मनाना और पारिवारिक संबंधों को मज़बूत करना है। 

प्रश्न  - नुआखाई किस राज्य का वार्षिक फसल उत्सव है ?

(a) असम

(b) अरुणाचल प्रदेश 

(c) केरल 

(d) ओडिशा 

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR